1. Home
  2. Health

Health Tips : इन चीजों के सेवन से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान

Health Tips : इन चीजों के सेवन से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान
स्टडी में यूके बायोबैंक के रिकॉर्ड में लगभग 200,000 वयस्क लोगों की जानकारी रखी गईञ जिसमें शोधकतार्ओं ने उनकी 10 साल की सेहत पर नजर रखी और साथ ही उनमें 34 तरह के कैंसर पर नजर रखी गई।

Haryana News Post : Health Tips :  दुकानें हों या फिर मॉल हर जगह आजकल डिब्बा बंद फूड्स की भरमार है। ज्यादातर लोग डिब्बा बंद यानी (अल्टा प्रोसेस्ड फूड्स) खाने को पसंद भी करते हैं, लेकिन एक स्टडी मुताबिक इन फूड्स के सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए अगर आप भी डिब्बा बंद फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो जल्द इनसे दूरी बना लें। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स होते क्या हैं और इस बारे में अन्य जानकारियां। 

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स क्या हैं?

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में कई तत्व शामिल होते हैं। ये फूड कई प्रक्रियाओं से गुजरता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को कॉस्मेटिक फूड्स के नाम से जाना जाता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से सभी प्रकार के तत्व समाप्त हो जाते हैं। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड फैक्ट्ररी में बना खाना होता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में सिर्फ कैलोरी होती है और अक्सर अधिक चीनी और फाइबर समेत प्रोटीन की कम मात्रा से युक्त होते हैं।

Read Also:Health Tips : लो बीपी वाले इन फलों का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

इतने लोगों पर की गई स्टडी?

स्टडी में यूके बायोबैंक के रिकॉर्ड में लगभग 200,000 वयस्क लोगों की जानकारी रखी गईञ जिसमें शोधकतार्ओं ने उनकी 10 साल की सेहत पर नजर रखी और साथ ही उनमें 34 तरह के कैंसर पर नजर रखी गई। उन्होंने ये जांचा कि कैंसर से कितने लोगों की मौत हो रही है। बता दें अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के सेवन में हर 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में भी 6 प्रतिशत तक का इजाफा देखा गया है। वहीं, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन 10 फीसदी बढ़ाने पर ब्रेस्ट कैंसर से मृत्यु दर में 16 फीसदी और ओवेरियन कैंसर से भी मृत्यु दर में 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में क्या-क्या शामिल? 

इंस्टेंट नूडल्स और सूप। रेडी टू ईट मील्स। पैक्ड स्नैक्स। फिजी कोल्ड ड्रिंक्स। केक, बिस्किट, डिब्बाबंद मिठाई। पिज्जा, पास्ता, बर्गर।

क्या अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन से कैंसर का खतरा?

लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की एक रिसर्च से सामने आया है कि अगर लंबे समय से अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन किया जा रहा है तो इससे शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के सेवन से सबसे ज्यादा ओवेरियन कैंसर और ब्रेन कैंसर का खतरा बढ़ता है। सबसे ज्यादा मरने वालों को ओवेरियन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर था। जो लोग अपनी डाइट में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन 10 प्रतिशत भी बढ़ाते हैं तो उन्हें कैंसर होने का खतरा करीब 2 फीसदी बढ़ जाता है।

Read Also: Health News : इस सब्जी को डाइट में करें शामिल, डायबिटीज से मिलेगी राहत

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं?

लोगों को अपनी हेल्दी डाइट पर सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। हालांकि लोगों खुद से ही अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी भी बनानी चाहिए। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करते रहना चाहिए। साथ ही एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहिए।


रिसर्च में ये भी दावा किया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के सेवन से मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज हो सकती हैं। इनमें हार्ट स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी समस्याएं शामिल होती हैं। इनसे बचने के लिए अल्टा प्रोसेस्ड फूड्स से जितना जल्द हो सके दूसरी बना लेनी चाहिए।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।