1. Home
  2. Lifestyle

Health News: इन घरेलू उपायों की मदद से वजाइना इंफेक्शन से पाएं छुटकारा?

Health News: इन घरेलू उपायों की मदद से वजाइना इंफेक्शन से पाएं छुटकारा?
स्टडी के अनुसार 75 फीसदी महिलाओं को अपने लाइफटाइम में कम से कम एक बार यीस्ट इंफेक्शन जरूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया शरीर में डिएक्टिव फॉर्म में मौजूद होते हैं।

Haryana News Post : Health Tips: वजाइना में खुजली की समस्या से ज्यादातर महिलाएं दो चार होती होंगी लेकिन इसे बहुत ज्यादा गंभीर न समझते हुए खुद से ठीक हो जाने का इंतजार करती रहती हैं। वैसे तो ज्यादातर मामलों में ये सही भी हो जाता है लेकिन कुछ मामलों में ये बहुत सीरियस रूप भी ले लेता है।

वजाइना में बहुत ज्यादा खुजली हो तो इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। क्योंकि ये इंफेक्शन के साथ ही और कई दूसरी  समस्या की ओर भी इशारा करते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Read Also: Health Advice : अगर आपको भी पसंद है हरा साग, तो इस तरह से करें तैयार?

क्यों होता वजाइना में इंफेक्शन?

स्टडी के अनुसार 75 फीसदी महिलाओं को अपने लाइफटाइम में कम से कम एक बार यीस्ट इंफेक्शन जरूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया शरीर में डिएक्टिव फॉर्म में मौजूद होते हैं। वजाइना इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर सफाई का ध्यान न रखने के कारण, पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल, पति को इंफेक्शन होने के कारण हो सकता है। बार-बार इंफेक्शन होने और उसका सही इलाज न कराने पर महिलाओं के यूट्रस की लाइनिंग डैमेज हो सकती हैं, फैलोपियन ट्यूब हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकते हैं, यहां तक कि उन्हें इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। 

वजाइनल इंफेक्शन को दूर करने का तरीका?


केला: सफेद पानी यानी व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए केले का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह 1 केले का सेवन करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें घी मिक्स कर लें। इसके अलावा केले का साथ गुड़ का सेवन किया जा सकता है। इससे वजाइना परेशानी को दूर किया जा सकता है।

अश्वगंधा और टी ट्री आॅयल: कहते हैं कि यीस्ट इन्फेक्शन में अश्वगंधा असरदार साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल इंटिमेट पार्ट में होने वाले इन्फेक्शन से बचाता है। वहीं नारियल का तेल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है। ये वजाइनल इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। टी ट्री आॅयल एंटी फंगल प्रोपर्टीज से भरपूर होता है, जो इंफेक्शन को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। इसे डायरेक्ट लगाने के बजाय वेजिटेबल आॅयल या नारियल तेल में मिक्स करके लगाएं।

Read Also: Health Advice : संतरे के छिलके से मिलते हैं कमाल के फायदे, आज ही अजमाएं

धनिया का बीज: वजाइना डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए धनिये के बीजों का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 10 ग्राम धनिया के बीजों को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो सकता है। साथ ही इससे शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है।

लहसुन, दही और एप्पल विनेगर का करें सेवन: लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे इंफेक्शन में राहत मिलती है। दही में गुड बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो शरीर में यीस्ट या बैड बैक्टीरिया को फैलने से रोकते हैं। इसलिए आप वजाइना इंफेक्शन और व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान हैं तो दिन में दो बार सादा दही जरूर खाएं। वजाइनल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए दिन में 2 या 3 बार दो-दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पीएं।

मेथी का पानी: सफेद पानी की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 लीटर पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच मेथी दाना डालें। इस पानी को करीब 30 मिनट तक अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को नियमित रूप से पिएं। इससे सफेद पानी की परेशानी दूर होगी। साथ ही यह वजाइना के पीएच लेवल को कंट्रोल कर सकता है।


इनका सेवन करने से बचें? 

ब्रोकली वैसे तो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन वजाइनल इंफेक्शन में ब्रोकली खाने से बचें। जो महिलाओं को बार-बार वजाइनल इंफेक्शन या व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो जाती है। उन्हें मीठा खाने से बचना चाहिए। मीठा खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे वजाइनल इंफेक्शन होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।  वहीं ब्रेड, पाव पिज्जा जैसे फर्मेंटेड फूड और फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट खाने से बचना चाहिए।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।