Auto News : खुशखबरी: दीपावली से पहले लॉन्च होने जा रही ये 7 कारें, चेक करें फीचर्स 

क्या आप कौई कार लेने का प्लान बना रहे हैं। अगर ऐसा है तो आपके लिए बेहद अच्छी खबर है, जी हां आपको बात दें कंपनियां दीपावली के मौके पर 7 धाकड़ कारें लॉन्च करने जा रही है। आइए खबर में जानते हैं कारों की कीमत और इनके फीचर्स। 
 
 


Haryana News Post : जैसा की आप जानते हैं, 2022 में अनेक कारें लॉन्च हुई हैं और उनकों ग्राहकों ने भी काफी पसंद किया है। कंपनियों ने कई कारों में अपडेट वर्जन भी दिये हैं। इस साल के अभी काफी दिन बाकी हैं, और आने वाले दिनों में यानी अक्टूबर में 7 कारें लॉन्च होने जा रही हैं जो आपको पसंद आएंगी। जानें इन कारों के बारे में। 


1. Lexus UX


सबसे पहले आने वाले दिनों में लेक्सस यूएक्स को लॉन्च किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि कंपनी इसे 4 अक्टूबर को मार्केट में लाने की आसंका जता रही है। असकी कीमत 40 लाख तक जा सकती है, और इसमें इंजन 1987ककक हो सकता है। 

Read Also : Auto News : 11 लाख की कार की मरम्‍मत का खर्चा 22 लाख, ऐसे आफत में फंसी जान

2. Renault Arkana


बताया जा रहा है कि रेनों अरकाना को 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत का बताया जाए तो 20 लाख तक जा सकती है। और ये डीजल कार हो सकती है, इसमें 1493cc का इंजन हो सकता है। 

3. BMW X6 M50i

सबसे महंगी कार को 10 अक्टूबर को लाया जा सकता है। बीएमडबल्यू की कीमत 1.39 करोड़ रुपये हो सकती है. इसमें 2,998cc का इंजन मिल सकता है.

4. BYD Atto 3


ये कंपनी अपनी कार को 11 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. इसका भारत में ये दूसरा मॉडल होगा. जिसकी कीमत 30 लाख बताई जा रही है। बता दें कि ये एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है।

Read Also : Auto News : नवरात्रि में ये कंपनी दे रही दमदार ऑफर, 0 डाउनपेमेंट पर घर ला सकते हैं ये स्कूटर


5. Hyundai IONIQ 5


हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को काफी लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है. इसे 15 को मार्केट में लाया जाएगा। इसकी कीमत 50 लाख तक की है। 


6. Mercedes-Benz GLB 


दीवाली से पहले ही इस लग्जरी कार को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत को 50 लाख बताया जा रहा है।


7. MG Hector


हेक्टर को कंपनी 15 को ही लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले कई और करें आ सकती है जो अपडेट होंगी। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नया होगा और पहले बड़ा होगा इसकी कीमत 16 लाख रूपये होगी।