रेंज रोवर का नया अवतार : लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

लैंड रोवर डिफेंडर 110 पर बेस्ड होने के बावजूद इस SUV के हाई-परफॉर्मेंस वैरिएंट में कुछ अलग डिजाइन एलिमेंट हैं। यह SUV काफी ऊंची और चौड़ी है।
 

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि SUV के लिए आधिकारिक बुकिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने कोई खास तारीख नहीं बताई है।

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा इस साल 11-14 जुलाई को आयोजित होने वाले 2024 गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड इवेंट में दिखाई दे सकती है।

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा की डिजाइन

लैंड रोवर डिफेंडर 110 पर बेस्ड होने के बावजूद इस SUV के हाई-परफॉर्मेंस वैरिएंट में कुछ अलग डिजाइन एलिमेंट हैं। यह SUV काफी ऊंची और चौड़ी है।

यह एक स्ट्रॉन्ग और प्रभावशाली रोड प्रजेंस के साथ आती है। SUV में सामने और पीछे के हिस्से में नए डिजाइन किए गए बंपर दिए गए हैं, जो बेहतर अप्रोच और डिपार्चर एंगल प्रदान करते हैं।

20 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स

लैंड रोवर का दावा है कि SUV में एक मजबूत अंडरबॉडी प्रोटेक्शन है, जो राइडर को ऑफ-रोडिंग करने की भी अनुमति देता है। इसके अलावा SUV एक गहरे पानी में चलने की क्षमता का दावा करती है, जिससे यह एक मीटर पानी में भी चल सकती है।

SUV एक अनोखे नए पेट्रा कॉपर और फारो ग्रीन एक्सटीरियर पेंट थीम में उपलब्ध है। यह 20 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स पर चलती है, जो ऑल-टेरेन टायरों से लैस हैं।

डायमेंशन

यह डिफेंडर ऑक्टा रेगुलर मॉडल से 28mm ऊंची है और इसकी स्टांस 68mm चौड़ी है, जिससे यह बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और स्थिरता प्रदान करती है। इसमें Brembo कैलिपर्स के साथ 400mm के अपग्रेड किए गए फ्रंट ब्रेक डिस्क हैं।

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा का इंटीरियर

पेट्रा कॉपर और फारो ग्रीन एक्सटीरियर पेंट के साथ SUV के इंटीरियर में खाकी और एबोनी अल्ट्राफैब्रिक्स™ PU का इस्तेमाल किया गया है, जो लेदर की तुलना में 30 प्रतिशत हल्का होने का दावा करता है।

केबिन के अंदर डिफेंडर ऑक्टा स्टैंडर्ड डिफेंडर 110 जैसी ही दिखती है। इसमें एक बटन है, जिससे SUV के ऑफ-रोडिंग परफॉर्मेंस को देखा जा सकता है। इसमें ऑक्टा मोड भी है।

ऑफ-रोडिंग ड्राइविंग असिस्ट

SUV में फैमिलियर टेरेन रिस्पांस मोड का एक सूट दिया गया है, जो रेत, कीचड़, गड्ढों, घास, बर्फ और रॉक क्रॉल के लिए खास कैलिब्रेशन प्रदान करती है। इसमें ऑफ-रोडिंग ड्राइवर असिस्ट जैसे क्लीयरसाइट ग्राउंड व्यू2 फीचर्स मिलते हैं।

गजब का म्यूजिक सिस्टम

लैंड रोवर का दावा है कि SUV की सीटें सबपैक और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी के म्यूजिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट के सहयोग से डेवलप किया गया है, जिससे ड्राइवर और सामने वाले पैसेंजर म्यूजिक को सुनने के साथ-साथ महसूस भी कर सकते हैं।

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा का पावरट्रेन

नई लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा डिफेंडर 110 की क्षमता को एक नए लेवल पर ले जाने का दावा करती है। SUV को 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड माइल्ड-हाइब्रिड V8 इंजन द्वारा संचालित किया जाता है, जो डिफेंडर ऑक्टा को अब तक का सबसे पावरफुल डिफेंडर बनाता है।

इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जिसमें हाई और लो-रेंज गियर हैं। इसमें मिलने वाला इंजन 626bhp की पीक पावर और 750nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन का दावा है कि SUV को 4 सेकेंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम बनाता है।