₹7.49 लाख की SUV ने मचाया धमाल, 50,000 बुकिंग 1 घंटे में!

महिंद्रा XUV 3XO को 9 वैरिएंट्स MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 Luxury, AX7, और AX7 Luxury में उपलब्ध है। 
 

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने अप्रैल में काफी लंबे इंतजार के बाद XUV300 के फेसलिफ्ट मॉडल को नए नाम XUV 3XO के साथ लॉन्च किया था। एसयूवी ने लॉन्चिंग के एक घंटे में 50,000 यूनिट की बुकिंग हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

महिंद्रा ने जून 2024 के लिए XUV 3XO के वेटिंग पीरियड का खुलासा किया है। ये कार 9 वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमतें 7.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी वेटिंग डिटेल्स जानते हैं।

XUV 3XO का वैरिएंट और प्राइस

महिंद्रा XUV 3XO को 9 वैरिएंट्स MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 Luxury, AX7, और AX7 Luxury में उपलब्ध है। इसमें बेस वैरिएंट की कीमत 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

महिंद्रा XUV 3XO का वेटिंग पीरियड

महिंद्रा XUV 3XO के वेटिंग पीरियड की बात करें तो इस मॉडल पर वर्तमान में बुकिंग के दिन से 4 से 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।इसका मतलब है कि इस एसयूवी की डिलीवरी लेने के लिए लोगों को 6 महीने तक का समय लगेगा।

हालांकि, यह अवधि क्षेत्र, वैरिएंट, कलर ऑप्शन और उपलब्धता के आधार पर अलग भी हो सकती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए आप डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

महिंद्रा XUV 3XO का इंजन ऑप्शन

महिंद्रा XUV 3XO के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इस मॉडल को तीन इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। यह एक 1.2-लीटर TCMPFi पेट्रोल, 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल और एक 1.5-लीटर CRDe डीजल इंजन में उपलब्ध है।

महिंद्रा के कुछ डीलरशिप के मुताबिक डीजल वैरिएंट की तुलना में XUV 3XO के पेट्रोल वैरिएंट की मांग ज्यादा है।

इन वैरिएंट की डिलीवरी शुरू

महिंद्रा XUV 3XO के ​​डिलीवरी की बात करें तो इस एसयूवी के M1, MX2, MX2 प्रो और MX3 वैरिएंट की डिलीवरी पूरे देश में सबसे पहले शुरू की गई थी।

वहीं, AX7 और AX7 लक्जरी समेत टॉप वैरिएंट की डिलीवरी हाल ही में शुरू हुई है।