Chintu Pandey के साथ रोमांटिक हुईं Amrapali, निरहुआ हुए जल-भुन कर राख

इस गाने के वीडियो को Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो को रिलीज करने के बाद ही 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
 

भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी अदायगी और फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी एक्टिंग, एक्सप्रेशन और डांस की तो लोग जमकर तारीफ करते नहीं थकते हैं।

इसी बीच प्रदीप पांडेय चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) की फिल्म ‘विवाह 2’ (Vivah 2) का नया गाना ‘मैं आई हूं बंगाल से’ (Main Aayi Hoon Bangal Se) का वीडियो वायरल हो रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बंगाली लुक में दिखाई दे रही हैं।

इस लुक में वो बेहद ही सुंदर दिख रही है। और दोनों इस गाने में एक दूसरे से रोमांटिक होते हुए खूब डांस करते हुए दिख रहे हैं।इस गाने के वीडियो को Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

इसके वीडियो को रिलीज करने के बाद ही 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है।इसमें एक्ट्रेस Amrapali ने व्हाइट कलर की साड़ी और रेड ब्लाउड पहने हुए नजर आ रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/RsZVZBLP1Fk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RsZVZBLP1Fk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#VIDEO Main Aayi Hoon Bangal Se | #Pradeep Pandey Chintu | #Amrapali Dubey | Bhojpuri Song | Vivah 2" width="696">

अपने इस बंगाली स्टाइल में वो काफी जच रही हैं। दोनों के बीच ही कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। निरहुआ (Nirhua) के बाद लोग इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

इस भोजपुरी सॉन्ग को सिंगर और एक्टर राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) और आरोही भारद्वाज (Arohi Bhardwaj) ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। जिसे इनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।प्रदीप चिंटू पांडे भी अपनी कलाकारी से भोजपुरी जगत में खूब पहचाने जाते हैं।

लोग उन्हें खूब पसंद भी करते है इसलिए उनकी फिल्म हो या गाने वो आते ही पॉपुलर हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि चिंटू पांडे और काजल राघवानी के रिश्तों को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चे थे।