पति Nirahua संग लिप-लॉक करती दिखीं Amrapali

गाने में दोनों की हॉट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी हैं। आम्रपाली दुबे ब्लैक टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal yadav) और खूबसूरत व बोल्ड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी कई सालों से भोजपुरी सिनेमा में सुपरहिट है। दोनों ने साथ में 35 से ज्यादा फिल्में की हैं।

आम्रपाली का भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी नाम हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है।इतना ही नहीं आम्रपाली दुबे अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। दर्शक अम्रपाली को भोजपुरी के सुपस्टार एक्टर निरहुआ के साथ ही ज्यादा देखना पसंद करते हैं।

दोनों के मूवी का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि दोनों के सॉन्ग भी आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं।निरहुआ की फिल्म ‘जिगरवाला’ (JIGARWALA) का एक गाना LOVE YOU – LOVE YOU एक बार फिर से दर्शकों द्वारा सर्च किया जा रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/ckNKipR3qLM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ckNKipR3qLM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Full VIdeo - LOVE YOU [ New Bhojpuri Video Song 2015 ] Feat.Nirahua & Aamrapali - Jigarwala" width="696">

गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ समुन्द्र किनारे रोमांस करते हुए देखे जा रहे हैं। उनका ये अंदाज चाहने वालों को खूब पसंद भी आ रहा है।गाने में दोनों की हॉट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी हैं। आम्रपाली दुबे ब्लैक टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

दोनों एक दूसरे के प्यार में खोये हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, सुशील सिंह अहम भूमिका में नजर आये हैं।आपको बता दें कि इस गाने को खुशबू जैन (KHUSHBOO JAIN) और आलोक कुमार (ALOK KUMAR) ने गाया है।

जबकि गाने के बोल ‘PYARE LAL YADAV’ ने लिखें हैं और म्यूजिक RAJESH – RAJNISH ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 824,080 से अधिक बार देखा जा चुका है।