पति Nirahua को पिंक साड़ी पहनकर रिझाती दिखीं Amrapali, मचा हड़कंप

दोनों ने मिलकर भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में भी दी हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

भोजपुरी सिंगर निरहुआ को भला आज के समय में कौन नहीं जानता। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ के गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं।

खासकर निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों ने मिलकर भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में भी दी हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना ‘तिरिया के भिरिया राहा’ (Tiriya Ke Bhiriya Raha) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/OASudAvkJx4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/OASudAvkJx4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="निरहुआ का सबसे हिट गाना - Dinesh Lal Yadav -Tiriya Ke - Nirahua Satal Rahe - Bhojpuri Hit Song" width="650">

गाने में आम्रपाली बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में अपने पति निरहुआ को पिंक साड़ी पहनकर रिझाती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘Nirahuaa Satal Rahe’ का है।

निरहुआ के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखे जाने तक 13,002,621 से अधिक बार देखा जा चुका है। सॉन्ग में आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी पहनकर जबरदस्त तरीके से ठुमके लगाते हुईं नजर आ रही हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी गाने में खूब पसंद की जा रही है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। आपको बता दें कि गाने को दिनेश लाल यादव और कल्पना ने एक साथ मिलकर गाया है।

जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है और संगीत ओम झा ने दिया है।आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।