Ayodhya Ram Mandir: अरुण गोविल का ये खास लुक देखकर दंग रह जाएंगे आप, जानिए कौन सी फिल्म में आएंगे नजर

Arun Govil in Ayodhya Ram Mandir Flim: अरुण गोविल इन दिनों अयोध्‍या फिल्म की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। आइए जानते हैं इस मूवी में क्‍या खास होगा।
 

Ayodhya Ram Mandir Flim: रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। यह फिल्म अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए किए गए सदियों के संघर्षों की कहानी को दिखाएगी। इसमें वो एक अलग अंदाज में दिख रहे हैं।

संत के लिबास में आए नजर

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जिस किरदार का फोटो को शेयर किया है उसमे वो एक संत के लिबास में नजर आ रहे हैं और उनके माथे पर तिलक है, लंबे बाल, दाढी मूंछे धोती- कूर्ता पहने दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरों को भी फैंस के बीच साझा किया। इस दौरान उनके साथ श्री राम जन्म (Ram Mandir) भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी नजर आ रहे है।

लंबे अरसे बाद हुई है बडे़ पर्द पर वापसी

अरुण गोविल (Arun Govil) अपनी प्रेरक बातों और प्रसंगों से अपने फैंसों को प्रेरित करते रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर इस वजह से काफी सक्रिय रहते हैं। अगर उनके कैरियर की बात करें तो हाल ही में वो प्राइम वीडियों पर रिलीज हुई वेब सीरीज में एक खास किरदार में नजर आए थे। वो पीरियड सीरीज मे नरायण खन्ना नाम के किरदार को निभा रहे थे। जिसमे वो कराची में थिएटर कंपनी चलाता है।

इस सीरीज के साथ अरुण काफी लंबे समय के बाद पर्दे पर नजर आए थे। इससे पहले साल 2003 में उन्हें गायत्री महिमा शो में देखा गया था। मगर अभी तक उन्हें सबसे बडी पहचान रामानंद सागर की रामायण से ही मिली थी जिसमें उन्होने भगवान राम का किरदार निभाया था।  अब देखना ये होगा कि क्या राम मंदिर को लेकर बन रही ये फिल्म दर्शकों के बीच अपना जादू चला पाएगी।