नर्स बनकर Kajal Raghwani ने मरीजों संग लगाएं जबरदस्त ठुमके

काजल हमेशा ही अपने हॉट अंदाज से पर्दे पर तहलका मचाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 
 

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) इस समय लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। काजल राघवानी आये दिन जलवे बिखेरती रहती हैं। काजल हमेशा ही अपने हॉट अंदाज से पर्दे पर तहलका मचाती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वैसे तो काजल राघवानी अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

लेकिन, इस समय उनका एक पुराना गाना ‘कारे कजरारे’(Kare Kajrare) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में काजल नर्स बनकर हॉस्पिटल में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

गाने में आप देख सकते हैं कि काजल नर्स बनकर लोगों के दिलों पर बिजलियां गिराती हुईं दिख रही हैं।

बोल्ड लुक में दिखीं काजल

‘कारे कजरारे’ गाने में काजल बेहद ही बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने के वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस स्टाइलिश आउटफिट में दिख रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/7MYc94FM08Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7MYc94FM08Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="आ गया #Kajal Raghwani का सबसे हॉट गाना | Main Sundar Naari | DRJ Records" width="650">

गाने में काजल स्कूल ड्रेस में नजर आती हैं और फिर नर्स की ड्रेस पहनकर ठुमके भी लगाना शुरू कर देती हैं।मरीजों के साथ काजल खूब डांस करती हैं। काजल का ये गाना इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

काजल राघवानी के ‘कारे कजरारे’ गाने को ‘DRJ Records Desi’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

यह गाना एक साल पुराना है। इस गाने को Priyanka Singh ने गाया है, जबकि गाने के बोल Chhotu Yadav ने लिखा है और म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है। गाने को अभी तक 425,085 से अधिक बार देखा जा चुका है।

वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। खेसारी और काजल की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों ने एक साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।