Khesari Lal Yadav ने खिलाया Mani Bhattacharya को करिया रसगुल्ला, कुण्डी लगा के देखना वीडियो

यह गाना लोगों के मुंह पर चढ़ गया है। हर कोई इस गाने को गा रहा है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के गाने को काफी पसंद किया जाता है। 
 

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर अभिनेता खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) एक के बाद एक धमाकेदार गाने इंडस्ट्री को देते जा रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना सामने आया है जिसका नाम है करिया रसगुल्ला (Kariya Rasgulla)। खेसारी लाल यादव का गाना आते से ही धमाका कर रहा है।

यह गाना लोगों के मुंह पर चढ़ गया है। हर कोई इस गाने को गा रहा है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के गाने को काफी पसंद किया जाता है। गाने में शानदार रोमांस भी देखने को मिलता है।

खेसारी लाल यादव ने इस गाने को नेहा शर्मा के साथ मिलकर गाया है और उनके इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं पवन पांडे ने। वही इस गाने को म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने। इस गाने के अंदर खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य को फिल्माया गया है।

इस गाने में दोनों ही जबरदस्त रोमांस करते हुए देखे जा सकते हैं। साथ ही दर्शकों द्वारा भी गाने को देखना और सुनना पसंद किया जा रहा हैं।इस गाने में खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य की केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है।

गाने में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री मणि- खेसारी लाल यादव को रिझाने की पूरी कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी बहुत ही लंबी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उनके हर गाने का इंतजार करते हैं।

वही खेसारी लाल यादव भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं और हर थोड़े समय में अपने गाने रिलीज करते रहते हैं। नए गाने में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है जो उनके चाहने वालों को काफी इंटरटेन कर रहा है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने की भी बात करें तो इस गाने को अब तक 53 लाख लोगों द्वारा देखा गया है।वहीं इस गाने को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह गाना वर्ष 2017 में अपलोड किया गया था।

जिसे लगातार लोग देख रहे हैं और सुन रहे हैं। आपको बता दें कि यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म जिला चंपारण से लिया गया है।