बेडरूम में Monalisa के साथ रोमांटिक हुए Nirahua, वीडियो देख मचा बवाल
भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की जानी – मानी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने चाहने वालों के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
मोनालिसा अपने एथनिक और वेस्टर्न लुक से आये दिन इंटरनेट पर आग लगाती हुई दिखाई देती हैं। मोनालिसा का किलर और हॉट लुक देख हर कोई खुश को तारीफ करने से रोक नहीं पाता है।
मोनालिसा ने इस समय भोजपुरी इंडस्टी दूरी बनाई हुई हैं, मगर इसके बावजूद भी मोनालिसा के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।
इसी क्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मोनालीसा का एक पुराना गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
गाने में निरहुआ और मोनालिसा खूब एक दूजे को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और मोनालिसा पर फिल्माया गया गाना ‘प्यार की बात होखेदा’ (Pyar ki Baat Hokhe Da) एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है।
गाने में हमेशा की तरह मोनालिसा बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि निरहुआ भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘बीबी नम्बर 1’ का है, जिसमें मोनालीसा और निरहुआ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने में दोनों खूब ठुमके भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अभी तक 1,61,44,721 से अधिक बार देखा जा चुका है, हालांकि हर सेकंड ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।
आपको बता दें कि गाने के बोल प्यारे लाल मोहन ने लिखे हैं, जबकि गाने को संगीत से सजाया है राजेश रजनिश ने। भोजपुरी गाना ‘प्यार की बात होखेदा’ को अलोक कुमार और कल्पना ने आवाज दी है।
मोनालिसा के इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म में दिनेशलाल यादव “निरहुआ”, मोनालिसा, अपूर्वा बिट, आशा तिवारी, प्रकाश जैस, सीमा सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।