Aamrapali को पार्क में बड़े ही प्यार से किस करते दिखें Nirahua

निरहुआ के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 1,082,004 से अधिक बार देखा जा चुका है। 
 

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक जोड़ी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी जगत की मशहूर, ग्लैमरस और सिजलिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किया जाता है।दोनों की केमिस्ट्री इंटरटेंट पर तहलका मचाने के लिए काफी है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक सुपर रोमांटिक गाना ‘Nain Ke Ban Jabse Chalawle Hawu’ दर्शकों के होश उड़ाने के लिए काफी है।

यह गाना फिल्म ‘आशिक आवारा’ का है। इस गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।गाने की शुरुआत में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली का इंटरव्यू लेते हैं। इंटरव्यू लेने के दौरान ही आम्रपाली दुबे की कातिलाना अदा को देख निरहुआ को प्यार हो जाता है।

<a href=https://youtube.com/embed/F1-Qf2HHgHU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/F1-Qf2HHgHU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Nain Ke Ban Jabse Chalawle - Dinesh Lal Yadav, Aamrapali Dubey | BHOJPURI HOT SONG Bhojpuri Hot Song" width="696">

वहीं, दूसरी तरफ आम्रपाली भी काफी ज्यादा खुश नजर आती हैं। आम्रपाली दुबे की अदाओं और उनके ठुमके को देखकर निरहुआ और दर्शक दीवाने हुए जा रहे हैं।आम्रपाली दुबे के ‘नैना के बाण जबसे चलवले’ को आलोक कुमार और कल्पना ने अपनी आवाज दी है।

जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है।इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा काजल राघवानी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रंजीत सिंह अहम किरदार निभाते हुए नजर आये हैं।फिल्म ‘आशिक आवारा’ के निर्माता प्रेम राय हैं और निर्देशक सतीश जैन हैं।

फिल्म में एक्शन आर पी यादव ने दिया है।निरहुआ के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 1,082,004 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को साल 2016 में रिलीज किया गया था। फिलहाल निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा रखा हुआ है।