लंदन की सड़कों पर अपनी पत्नी Amrapali के साथ रोमांस करते दिखें Nirahua, मचा तहलका

इन दोनों जोड़ी का एक शानदार गाना ‘गोरी तेरी कमर लचकउवा’ (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खूब मस्ती के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं।
 

Aamrapali Dubey – Nirahua Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) कहा जाता है।

जब भी एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) के साथ कोई गाना या फिल्म करती हैं, तो सोशल मीडिया पर मच जाता है। दोनों की जोड़ी हमेशा हिट होती है। इनके गाने फैंस की जुबां पर चढ़े हुए रहते हैं।

जब भी दुबे और निरहुआ की बड़े पर्दे पर केमिस्ट्री देखने को मिलती है। दर्शक इनके विडियोज को बेइंतहां प्यार देते हैं।

लंदन में कर रहे खूब मस्ती

इस बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, इन दोनों जोड़ी का एक शानदार गाना ‘गोरी तेरी कमर लचकउवा’ (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/h4MEAaWZ7fY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/h4MEAaWZ7fY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Gori Tohar Kamar Lachkauwa | NIRAHUA CHALAL LONDON | Dinesh Lal Yadav, Aamrapali Dubey | AUDIO 2018" width="650">

जिसमें दोनों खूब मस्ती के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं।ये गाना लंदन में शूट हुआ है, जहां यह दोनो सड़क पर जोरदार ठुमके लगाते हुए फैंस के दिलों को घायल कर रहे हैं। इन दोनों जोड़ी का स्टाइलिश अंदाज हर किसी को खूब जच रहा है।

इतने मिलियन मिलें व्यूज

आपको बता दें भोजपुरी जगत की धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ का यह गाना उनकी भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ (NIRAHUA CHALAL LONDON) का है।

जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसपर अभी तक 16 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। ऐसे इनके कई सॉन्ग है , जिनपर लाखों -मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इससे पता चलता है कि इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।हालांकि ये पुराना गाना है।

लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग को आवाज निरहुआ और इंदु सोनाली ने दी है। जिसके इतने शानदार बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे है।