IPL Auction 2024: रोहित शर्मा इस टीम के लिए खेलेंगे आईपीएल, ये होगी टीम की सबसे बड़ी ताकत 

Rohit Sharma ipl 2024 Auction : मुबंई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा किस टीम के साथ आईपीएल खेलेंगे, इसका खुलास हो गया है। मुंबई इंडियंस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे, वे इसी टीम के साथ खेलेंगे। आगे कहा कि सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को लेकर भी फालूत की खबरें चल रही हैं।
 

Haryana News Post (नई दिल्ली) Rohit Sharma ipl 2024 Auction : नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में मंगलवार को खूब जमकर पैसा बरसा।

आईपीएल फ्रेंचाचइजी के मालिकों ने खिलाड़ियों पर खूब धन की बारिश की। क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी मिचेल स्टार्क बने, जिन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि पैट कमिंस पर भी खूब पैसों की बारिश हुई।

कमिंस को सनराजइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। दूसरी ओर दुबई में आयोजित हुए मिनी ऑक्शन के बाद भी रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर तमाम तरह के सवाल हवा में उड़ते रहे।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनने के बाद सभी के मन में सवाल है कि अब रोहित शर्मा का अगला कदम क्या होगा। इस बीच मुंबई इंडियंस की ओर से एक बड़ी जानकारी साझा की गई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

किस टीम के साथ आईपीएल खेलेंगे रोहित शर्मा

मुबंई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा किस टीम के साथ आईपीएल खेलेंगे, इसका खुलास हो गया है। मुंबई इंडियंस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे, वे इसी टीम के साथ खेलेंगे। आगे कहा कि सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को लेकर भी फालूत की खबरें चल रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला सभी खिलाड़ियों की सहमति के बाद लिया गया है। इसमें खुद रोहित शर्मा भई शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडिंयस ने गुजरात टाइटंस की टीमट से हार्दिक हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। वो अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित शर्मा को ऐसा करना का मौका नहीं दियाग या, जिसके बाद फैंस भड़क उठ थे।

रोहित शर्मा को कब मिली थी कप्तानी

आईपीएल में साल 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस को कप्तान घोषित किया गया था। उन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल खिताब जीताया। इसके बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई।

रोहित शर्मा को कप्तान से हटाने के बाद उनके दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने की खबरें सामने आई, लेकिन फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने इस बात पर पूर्ण विराम लगा दिया है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने सोशल मीडिया पर एख पोस्ट किया था, जिसमें रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की वर्दी पहने दिख रहे थे।

Pan Card Update for 2024 : नए साल 2024 में पैन कार्ड बनवाना होगा बहुत ही आसान, जानें क्या मिलेगी सुविधा