IPL 2024:  मैदान पर पहुंचे ऋषभ पंत तो प्रीति जिंटा ने भी बढ़ाया हौसला, दर्शक दीर्घा में गूंज उठी तालियां

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत काफी दिनों बाद मैदान पर खेलने उतरे। वे जब बल्लेबाजी करने आए तो मैदान का नजारा देखने लायक था। हर कोई अपने चहेते खिलाड़ी को देखने के लिए व्याकुल दिखा।
 
IPL 2024:  मैदान पर पहुंचे ऋषभ पंत तो प्रीति जिंटा ने भी बढ़ाया हौसला, दर्शक दीर्घा में गूंज उठी तालियां

मोहाली, IPL News 2024:

आईपीएल के 17वें सीजन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैटिल्स की हालत काफी खस्ता दिखाई दे रही है, क्योंकि अब 20 ओवर 9 विकेट पर 174 रन बनाए हैं। इससे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम साबित होती दिख रही है।

इस मैच में सबसे खास बात है कि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत काफी दिनों बाद मैदान पर खेलने उतरे। वे जब बल्लेबाजी करने आए तो मैदान का नजारा देखने लायक था। हर कोई अपने चहेते खिलाड़ी को देखने के लिए व्याकुल दिखा। वैसे ऋषभ पंत बल्लेबाजी से कुछ नहीं कमाल नहीं कर पाए, क्योंकि वे 13 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत जब 15 महीने बाद बल्ला लेकर मैदान पर पहुंचे तो तालियां की गड़गड़ाहट ने सबका ध्यान खींच लिया। हर कोई खड़ा होकर ऋषभ पंत के खेलने की खुशी में तालियां बजाई। ऋषभ पंत बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर सके।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 21 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए, जिन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। मिचेल मार्श भी कोई खास कमाल नहीं कर सके। हालांकि दो छक्के और 2 चौके की मदद से 12 गेंदों पर 20 रन जरूर बनाए।

शाइ होप 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे टीम अब बैकफुट पर नजर आ रही है। आज जो दोनों ऐसी टीमें मैदान पर खेल रही हैं, जिन्होंने कोई भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है जिसके लिए खिलाड़ी एड़ी से चोटी तक जोर लगाते नजर आएंगे।

आईपीएल के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स कोई बड़ा लक्ष्य बनाने में नाकाम होती दिख रही है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के 17वें सीजन में 10 टीमें हिस्सा लें रही हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। अब तक खेले गए आईपीएल के 16 सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब अपने नाम किए हैं।

IPL 2024: अभिषेक पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी ने मैदान पर मचाया कोहराम