Ambala Vande Bharat : अंबाला से अमृतसर जाना हुआ आसान, वंदे भारत तीन घंटे में पूरा करेगी सफर 

Ambala Cantt to Amritsar Vande Bharat : अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच लगे होंगे। वहीं कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे। अमृतसर वंदे भारत में 530 और कटरा वंदे भारत में 1128 सीटें हैं। अभी किराये की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Haryana News Post, (अम्बाला) Ambala Cantt to Amritsar Vande Bharat fair : अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच लगे होंगे। वहीं कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे।

दोनों वंदे भारत 130 किमी प्रतिघंटे की गति से सफर पूरा करेंगी। अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों के समय की बचत होगी।

पहले शताब्दी एक्सप्रेस अमृतसर से अंबाला कैंट तक पहुंचने में 3.40 घंटे का समय लेती थी, अब वो सफर तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।

वहीं दिल्ली तक पहुंचने में लगभग छह घंटे लगते हैं जोकि अब साढ़े पांच घंटे में पूरा हो जाएगा।

इस मौके पर अंबाला कैंट स्टेशन पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा कटरा से नई दिल्ली के बीच भी वंदे भारत का संचालन किया जाएगा। दोनों वंदे भारत 130 किमी प्रतिघंटे की गति से सफर पूरा करेंगी।

इसे लेकर संभावित समय सारिणी भी रेलवे ने जारी कर दी है। हालांकि ट्रायल रन के दौरान अमृतसर-पुरानी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो से 2.30 के बीच में अंबाला कैंट पहुंचेगी।

वहीं कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत के स्टेशन पर पहुंचने का समय पांच से 5.30 बीच होगा। अभी दोनों ट्रेनों के संचालन की तारीख घोषित नहीं की गई है।

अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच लगे होंगे। वहीं कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे।

अमृतसर वंदे भारत में 530 और कटरा वंदे भारत में 1128 सीटें हैं। अभी किराये की जानकारी नहीं दी गई है।

दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ट्रायल रन शनिवार को किया जाएगा। देश में छह वंदे भारत सहित दो अमृत भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इन दो नई वंदे भारत के संचालन से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी। 

Ambala News: कानूनन आवश्यक होने बावजूद वर्ष 2023 में नहीं कराया गया बीते 7 माह से रिक्त अम्बाला लोकसभा सीट पर उपचुनाव