Gurgaon news: गुरुग्राम में साइबर ठगी करके 3425 लोगों को लगाया 13 करोड़ का चूना

Gurgaon news in hindi: जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने 3500 से भी ज्यादा लोगों से ठगी की है। इनके खिलाफ 3,425 शिकायतें व 161 केस पूरे देश में दर्ज हैं। इन केसों में से 10 केस हरियाणा में दर्ज हैं। इनमें से मानेसर साइबर थाने में एक व ईस्ट में एक केस दर्ज है।
 
Gurgaon news: गुरुग्राम में साइबर ठगी करके 3425 लोगों को लगाया 13 करोड़ का चूना

गुरुग्राम। लोगों के परिचित बनकर और उनकी निजी जानकारी प्राप्त कर बैंक खातों को खाली करने वाले 4 आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहित, महेश, विश्वकर्मा व मोहित मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 मोबाइल, 2 सिमकार्ड व एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।

एसीपी प्रियांशु दिवान के मुताबिक, आरोपियों से बरामद मोबाइल की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने 3500 से भी ज्यादा लोगों से ठगी की है। इनके खिलाफ 3,425 शिकायतें व 161 केस पूरे देश में दर्ज हैं। इन केसों में से 10 केस हरियाणा में दर्ज हैं। इनमें से मानेसर साइबर थाने में एक व ईस्ट में एक केस दर्ज है। इनमें आरोपियों द्वारा करीब 13 करोड़ 9 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।

2 बैंक कर्मचारी काबू

पुलिस ने एक अन्य मामले में यस बैंक के 2 अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी भी साइबर ठगों को बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराते थे। आरोपियों की पहचान दिल्ली के बवाना निवासी दीपक व राजस्थान के भरतपुर निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी प्रकाश को भी 9 मार्च को दिल्ली से काबू किया था जिसके खाते में ठगी के रुपए मंगवाए गए थे।

स्टॉक मार्केट में इनवेस्टमेंट के नाम पर हड़पी नकदी

पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि स्टॉक मार्केट में इनवेस्टमेंट के नाम पर उनसे करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपए की ठगी हुई है। इसकी जांच के दौरान पुलिस ने इन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने साइबर ठगों की 10 लाख रुपए की राशि खाते में ट्रांसफर कराई थी। यह खाता प्रकाश के नाम से खोलकर उसे दीपक ने साइबर ठग को बेचा था। इसकी एवज में उसने 1 लाख 60 हजार रुपए वसूले थे।

Mera Pani Meri Virasat Yojana: हरियाणा सरकार मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को दे रही 7 हजार रुपये, आप भी उठा लें फायदा