हरियाणा मौसम, अभी और सताएगा कोहरा आज के लिए येलो अलर्ट जानें कैसा रहेगा तापमान

Haryana weather: हरियाणा में अभी कोहरे और शीत लहर से निजात नहीं मिलने वाली है। आईएमडी के अनुसार 31 जनवरी तक हरियाणा कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा।
 

हिसारHaryana weather update today : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के खासकर मैदानी इलाकों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित देश के कई अन्य राज्यों में गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा और इससे जमीन से आसमान तक यातायात बुरी तरह बाधित हुआ।

हरियाणा में शीत लहर जारी

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में शनिवार सुबह के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी येलो अलर्ट के साथ ही पंजाब- हरियाणा व चंडीगढ़ में भीषण शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई गई थी।

एनसीआर में तेज सर्दी

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बीते चार दिनों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पालम मौसम केंद्र में कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी लेवल 50 मीटर तक गिर गया। इससे दिल्ली आने वाली 18 ट्रेन देरी से चलीं।

वहीं कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं और कई को रद करना पड़ा। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 21 जनवरी तक भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं।

उधर हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले बीते 16 जनवरी को यहां न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे कम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

शीतलहर से बेहाल हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मैदानी के साथ पर्वतीय भागों में लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ऊना व मंडी में न्यूनतम तापमान फिर शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी छह दिन  तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक कोहरा व शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पंजाब हरियाणा और यूपी में कड़ाके की सर्दी, ऐसा रहेगा 31 जनवरी तक मौसम