Rain in Haryana: हरियाणा में बारिश, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
हिसार। Haryana Weather Update news: हरियाणा में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (रविवार, 4 फरवरी को) गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, नूंह, तावडू, रोहतक, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, नांगल चौधरी, नारनौल. अटेली, बावल, कोसली और गन्नौर में मेघ गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम का मिजाज बदला
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ ही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार फिर से हरियाणा के कई जिलों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में अचानक से तेज गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।
आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में अचानक से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।
कितना रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 3 फरवरी को हरियाणा के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेवात के मंडकोला और सोनीपत के जदगीशपुर में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री, रोहतक में 21.3 डिग्री, हिसार में 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।
रोहतक में 19.9 डिग्री, झज्जर में 20.1 डिग्री, भिवानी में 19.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंचकूला में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 3 फरवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रेवाड़ी के बावल में में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 5.4 डिग्री, सोनीपत के जगदीशपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।
अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री, फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री और मेवात के मंडकोला में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. सिरसा में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री, भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और महेंद्रगढ़ के नारनौल में 9.0 डिग्री दर्ज किया गया।