Sonipat Weather: सोनीपत में आज कैसा रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 1.5 डिग्री दर्ज

Sonipat News: शीतलहर के असर के चलते हिसार के बाद सोनीपत प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान भी 21.7 डिग्री दर्ज हुआ।
 
Sonipat Weather: सोनीपत में आज कैसा रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 1.5 डिग्री दर्ज

Sonipat News: कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। सोनीपत में नहर किनारे गांव सरगथल में स्थापित मौसम विभाग के स्वचालित मौसम स्टेशन का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर के असर के चलते हिसार के बाद सोनीपत प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान भी 21.7 डिग्री दर्ज हुआ। शहरी क्षेत्र में लगे स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) पर न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है।

सोनीपत में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते अब मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चलने लगी है। जिसके असर के कारण बुधवार को ठंड का असर दिखाई दिया। गांव सरगथल के पास नहर के पास लगे एडब्ल्यूएस पर न्यूनतम तापमान महज 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिसार में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस

हिसार में भी तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। लगातार हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 दर्ज किया गया। एक दिन पहले भी यह 100 दर्ज किया था। मौसम विभाग ने अनुसार अभी ठंड का प्रकोप बना रहेगा। शीतलहर का सितम सहना पड़ेगा।

Gurugram News: अब 60 दिन में मिलेगा गुरुग्राम व फरीदाबाद में सीएलयू, बिल्डिंग प्लान 90 दिन में होगा मंजूर