Anjeer ke fayde : जानिए किन बीमारियों में रामबाण इलाज है अंजीर?

Anjeer khane ke faydeअंजीर सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई परेशानी से बचा सकते हैं। सेहतमंद व्यक्ति दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।
 

Haryana News Post :  Fig Advantages : सुबह-सुबह कुछ हेल्दी खाना चाहिए। ऐसे में आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। सूखे अंजीर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अंजीर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन बी का काफी अच्छा सोर्स होता है। अंजीर एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। आज हम बात कर रहे हैं सुबह खाली पेट अंजीर खाने के क्या हैं फायदे। 

 

 

एक दिन में कितने अंजीर का सेवन करना चाहिए?

 

 

अंजीर सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई परेशानी से बचा सकते हैं। सेहतमंद व्यक्ति दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।

 

Read Also : Health Tips: जानिए मुंह से बदबू आने का कारण, बचाव का तरीका?

 

अंजीर खाने का सही तरीका क्या?

भिगोए हुए अंजीर खाना स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी है। इसके लिए आधे कप पानी में 2-3 सूखे अंजीर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप चाहें तो इसके साथ बादाम, किशमिश या अखरोट को भिगोकर खा सकते हैं।

अंजीर की तासीर कैसी होती?

Read Also : Health : आखिर शुगर रोगियों को किडनी फेल होने का क्यों रहता है खतरा?

अगर अंजीर के फल की तासीर की बात करें तो इसकी तासीर ठंडी होती है। वहीं सूखे अंजीर की प्रकृति गर्म होती है। ऐसे में व्यक्ति को गर्मियों में अंजीर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के ये हैं लाभ


सिर दर्द में राहत दे

सिर दर्द की समस्या में अंजीर जादू की तरह काम करता है। सिरदर्द होने पर अंजीर के पेड़ की छाल को पीसकर उसका सिर पर लेप करने से सिरदर्द में जल्द राहत मिलती है।

बालों और स्किन के लिए लाभदायक

बालों और स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल दोनों जरूरी हैं। अंजीर में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो त्वचा और बाल दोनों के लिए लाभदायक है।

पोषक तत्वों का अवशोषण

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके सभी फायदे प्राप्त करने के लिए इसे सुबह खाना फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट अंजीर खाने से शरीर इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट और विटामिन को पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे

अंजीर ब्लड प्रेशर के लिए काफी फायदेमंद है। अंजीर में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट, पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आपको ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अंजीर का सेवन करें।

हड्डियां मजबूत बनाए

अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर हड्डियों में अक्सर दर्द रहता है, तो आपको अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

शरीर में एनर्जी दे

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें काबोर्हाइड्रेट होता है इसलिए इसके सेवन से आप हमेशा ऊजार्वान रह सकते हैं। अंजीर और दूध का साथ में सेवन करने से आपको एनर्जी मिलेगी। आप चाहें तो सुबह खाली पेट भी अंजीर खा सकते हैं, इससे आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

कब्ज की समस्या से छुटकारा

अंजीर पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, ये कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है। फाइबर पाचन में सुधार करता है, इससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से राहत मिलती है।

वजन कंट्रोल करे

वजन कम करने वाले लोगों के लिए सुबह खाली पेट अंजीर खाना अधिक लाभकारी होता है। अंजीर में फाइबर होता है। इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। मोटापे से परेशान लोग इसे अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हार्ट हेल्थ में रामबाण

अंजीर ब्लड प्रेशर और ब्लड फैट लेवल को ठीक रखने में मदद करता है। जो दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार है। अंजीर को डाइट का हिस्सा बनाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।