World Highest Shiv Mandir: दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का वीडियो वायरल, जानिए क्या है खासियत

Shiv Mandir Tungnath: भारत का सबसे ऊंची जगह स्थित शिव मंदिर कहां है। क्‍या आपको इसके बारे में पता है। 'अतुल्य भारत' को लेकर नॉर्वेजियन राजनयिक एरिक सोलहेम ने हिमालय के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का एक लुभावनी ड्रोन वीडियो वायरल किया। चौंकाने वाले क्लिप में आप पहाड़ों के बीच स्थित शिव मंदिर को देख सकते हैं, जो पूरी तरह से बर्फ से ढका है। वीडियो 360 डिग्री एरियल व्यू का है।
 

उत्‍तराखंड न्‍यूज। World tallest Shiv Mandir: इन दिनों सोशल मीडिया पर देश में अलग-अलग स्थानों की ड्रोन से ली गई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों नॉर्वे के डिप्लोमैट एरिक सोलहेम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हिमालय की चोटी पर सबसे ऊंचे शिव मंदिर को दर्शाया गया हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

Also Read: दशहरा में आर्थिक व अन्य समस्याओं को दूर करेगा शमी का ये उपाए, जानिए कैसे

वीडियो 360 डिग्री एरियल व्यू का है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'केदारनाथ' का मशहूर सॉन्ग 'नमो नमो' भी सुनाई देता है। सोलहेम के इस वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

जबकि 50,000 से अधिक लाइक मिले हैं। राजनयिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अतुल्य भारत! दुनिया का सबसे ऊंचा स्थित महादेव मंदिर। 5000 साल पुराना माना जाता है उत्तराखंड।

Also Read: Vijayadashami 2022: आमदनी में चाहते हैं बढ़ोतरी, तो दशहरा की रात्रि करें ये उपाय

यूजर्स ने दीं प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा यह आश्चर्यजनक है कि मंदिर की वास्तुकला उत्कृष्ट है, यह हिमस्खलन और यहां तक कि भूकंप से भी बची हुई है। वहीं दूसरे ने लिखा तुंगनाथ महादेव मंदिर, पंच केदारों में से एक। मंदिर तक का रास्ता बहुत ही शानदार है। थोड़ा ऊपर चंद्रशिला है, जहां से हिमालय की चोटियों का 270 डिग्री चौड़ा नजारा दिखता है। अविश्वसनीय भारत। अन्य ने कहा यह सबसे ऊंचा नहीं है, और मंदिर की संरचना 5000 साल पुरानी नहीं है। यह एक सुंदर मंदिर है, और गलत विशेषणों की आवश्यकता नहीं।

Also Read: अगर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो विजयादशमी के दिन इन चीजों का करें गुप्तदान?

हमारे Telegram चैनल से जुड़ें और पाएं रोचक व पठनीय सामग्री