Aaj Ka Rashifal: 27 फरवरी 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 27 फरवरी, 2023 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। ग्रह गोचर और शुभ मूहुर्त का समय क्‍या है। यहां आपको Yearly Horoscope 2023 दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले पंचांग का ब्‍यौरा उपलब्‍ध है।

 

Aaj Ka Rashifal: आचार्य  मुकेश शास्त्री जी आपको बता रहे हैं कि आज का भविष्‍य फल कैसा रहेगा। ग्रह गोचर और शुभ मूहुर्त का समय क्‍या है। यहां आपको Yearly Horoscope 2023 दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले पंचांग का ब्‍यौरा उपलब्‍ध है।

यहां आपको Horoscope और Astrology के साथ-साथ Aaj Ka Panchang पढ़ने को मिलेगा। वहीं एस्ट्रोलॉजी टिप्स और शुभ मुहूर्त तथा नक्षत्र और दिशाशूल के बारे में भी बताया जाएगा। इसके साथ ही आपको यहां इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। 

दैनिक राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष 

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कर्मक्षेत्र में कार्यों को लेकर तनाव होने की आशंका है। यात्रा करना व्यापारियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। युवा वर्ग बिना सोचे-समझे किसी निर्णय पर न पहुंचे। परिवार में सभी के साथ सौम्य व्यवहार करें। हेल्थ की बात करे तो आज का दिन आपके लिए सामान्य जाने वाला है। आज मन पसंदीदा भोजन का आनंद उठाते हुए नजर आएंगे। 

वृष 

वृष राशि के लोगों की दिन के अंत तक कार्य को लेकर स्थिति आपके काबू में होगी। युवाओं को समय का सदुपयोग करते हुए एक अच्छी जीवन शक्ति और स्वास्थ्य का आनंद लेना चाहिए। आपके कटु वचन और तीखी प्रतिक्रिया से परिवार के लोगों के साथ विवाद होने की आशंका है। सेहत की बात करें तो शारीरिक व मानसिक रूप से स्थिति सामान्य रहने वाली है। 

मिथुन 

इस राशि के लोगों की कार्यों को लेकर जो समस्याएं बड़ी दिख रही हैं वह वास्तव में इतनी बड़ी नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को इस समय कठिन विषयों पर पकड़ बनाने पर जोर देना होगा। आज का दिन दान करने के लिए उत्तम है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह के इंफेक्शन को लेकर अलर्ट रहें। 

कर्क 

कर्क राशि के लोगों को सहकर्मी की अनुपस्थिति में उनके कार्य की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।  कॉस्मेटिक का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभ लेकर आने वाला है। मन में आराम करने की इच्छा आपको अपने लक्ष्य से पीछे कर सकती है। परिवार में शांति बनाए रखें। ग्रहों की चाल स्वास्थ्य के माध्यम से नुकसान पहुंचने की फिराक में है। 

सिंह 

इस राशि के लोगों को प्रमोशन पाने के लिए अपनी मेहनत को दोगुना बढ़ाना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है। युवा वर्ग को अपना दृष्टिकोण मजबूत रखना होगा। दान- पुण्य करके भाग्य वृद्धि को बढ़ाने का प्रयास करते रहे। हेल्थ में कब्ज की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। 

कन्या 

जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आज के दिन कारोबारियों को डील करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। युवा वर्ग यदि पढ़ाई को लेकर कहीं फंस जाते हैं तो फोन से टीचर या फिर मित्र से पूछना उत्तम रहेगा। यदि संभव हो तो किसी गरीब परिवार की मदद अवश्य करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज बदन दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला 

इस राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र में पुराने तरीके छोड़ कर नई टेक्नोलॉजी का लाभ लेते हुए काम करना चाहिए। कारोबारी यदि किसी को उधार पर माल बेच रहे है तो लिखा पढ़ी के साथ ही करें। युवाओं को यात्रा के दौरान खास अलर्ट रहना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही खर्चे बढ़ाएं। सर्दी-खांसी परेशान कर सकती है। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को ऑफिशियल काम को आसान बनाने के लिए नए रास्ते खोजने होंगे। व्यापारियों को सतर्क होकर अपने सभी काम करने होंगे, क्योंकि विरोधी सक्रिय होकर आपकी साफ सुथरी इमेज को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। युवाओं को अपने स्वभाव में धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर अपनों के साथ अनबन होने की आशंका है। आज आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेते नजर आएंगे। 

धनु 

इस राशि के नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को करियर की तरफ अधिक प्रयास करने होंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनको अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बड़े क्लाइंट से मदद मिल सकती है। कुछ देर समय निकाल कर रचनात्मक कार्य व पसंदीदा कार्य करना युवा वर्ग को ऊर्जावान बनाएगा। घर परिवार में सभी लोगों का सम्मान करें। मरीज दवा लेने में किसी भी तरह की लापरवाही मत करें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। 

मकर 

मकर राशि के लोग ऑफिस में यदि आप टीम को लीड करते हैं, तो सहकर्मियों पर अपनी बातों को थोपने के बजाय उनके विचारों को भी महत्व दें। कारोबारी यदि काफी समय से व्यापार में बदलाव के लिए विचार कर रहे है तो आज के दिन कर सकते हैं। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे, इसके अतिरिक्त जीवनसाथी को प्रसन्न रखना भी अति आवश्यक है। 

कुंभ 

इस राशि की जो महिलाएं जॉब करती हैं, उनको ऑफिशियल कार्य के साथ-साथ घर के कार्यों में भी मुख्य भूमिका निभानी पड़ेगी। कारोबारियों को मिलावटी सामान बेचने से बचना होगा। युवा वर्ग को घर के नियम कानूनों का कठोरता से पालन करना होगा। जीवन साथी की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमारियों के चलते आपको परहेज की जरूरत है। 

मीन 

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर क्षेत्र में मिला-जुला रहने वाला है। कारोबार में अगर कोई विवाद चल रहा है तो संभव है कि दूसरा पक्ष समझौते का प्रस्ताव दे सकता है। युवा वर्ग दूसरों के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। परिवार में सभी को सहयोग दें। जीवनसाथी की सलाह अहम रहेगी, इसलिए उनसे तालमेल बनाकर चलें। हृदय रोग से संबंधित मरीजों को अपने खानपान में सतर्कता बरतनी चाहिए। 

दिनांक 27 फरवरी 2023

शक सम्वत- 1944
विक्रम सम्वत- 2079
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि- अष्टमी - 26:24 तक
पश्चात्- नवमी
नक्षत्र- रोहिणी पूर्णरात्रि
करण- विष्टि - 13:38 तक
पश्चात्- बव.
योग- वैधृति - 16:10 तक
पश्चात्- विश्कुम्भ
सूर्योदय- 06:48
सूर्यास्त- 18:19
चन्द्रोदय- 11:16
चन्द्रराशि- वृषभ - दिनरात
सूर्यायण - उत्तरायण
गोल- दक्षिणगोल
अभिजित- 12:11 से 12:57
राहुकाल- 08:15 से 09:41
ऋतु- वसन्त
दिशाशूल- पूर्व

विशेष

आज सोमवार को फाल्गुन सुदी अष्टमी 26:24 तक पश्चात् नवमी शुरु, श्री दुर्गाष्टमी व्रत (मासिक), श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत, श्री लक्ष्मी  - सीता अष्टमी, होलाष्टक प्रारम्भ, विघ्नकारक भद्रा 13:41 तक, सर्वार्थसिद्धियोग/ कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक, अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 18:37 तक, बुध कुम्भ राशि में 16:47 पर, वैधृति पुण्यम्, सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन), अष्टाह्निका 3/3 व्रत प्रारम्भ (जैन), जैनाष्टमी, संत कवि दादू दयाल जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी), भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी), अमर शहीद श्री चन्द्र शेखर आजाद शहीदी दिवस, श्री श्यामा चरण शुक्ल जयन्ती, स्वतंत्रता सेनानी श्री विजय सिंह पथिक जयन्ती, डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा जन्म दिवस, श्री के. चेंगलाराय रेड्डी स्मृति दिवस, मराठी राजभाषा दिवस, प्रोटीन दिवस (भारत), अन्तर्राष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस (International Polar Bear Day) व विश्व एनजीओ (NGO) दिवस।

कल मंगलवार को फाल्गुन सुदी नवमी 28:21 तक पश्चात् दशमी शुरु।

आज की वाणी

आशापाशशताबद्धा
वासनाभावधारिणः।
कायात् कायमुपायान्ति
वृक्षात् वृक्षमिवाण्डजा:।।

अर्थात्: सैकड़ों आशारूपी पाशों में बंधे हुए, वासनाओं को हृदय में धारण किए हुए, जीव एक शरीर से दूसरे शरीर में इस प्रकार चला जाता है, जैसे पक्षी एक वृक्ष से उड़कर दूसरे वृक्ष पर चले जाते हैं।

27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1594 – हेनरी IV फ्रांस का राजा बना।

1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आ​स्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।

1879 - आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने 'सैकरिन' नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था।

1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1921 – वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

1931 – क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।

1932 – अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत हुई।

1932 - ब्रिटिश भौतिकशास्त्री जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की। अणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर अणु का केंद्रक बनाते हैं। इलेक्ट्रॉन इस केंद्रक के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस खोज के बाद अणु के केंद्रक को अलग करना संभव हुआ, जिससे परमाणु बम बनाने की राह प्रशस्त हुई।

1951 – अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।

1956 – मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला मिला।

1965 – फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1974 – अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका 'पीपुल' की बिक्री शुरू हुई।

1982 – अबुल फ़त्रल मोहम्मद अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।

1988 – पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1995 – उत्तरी इराक के जाखोे में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।

1999 – नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए चुनाव हुए।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने का आदेश।

2002 – गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये। इन मौतों के कारण गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई।

2004 – फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे गये।

2005 - मारिया शारापोवा ने 'कतर ओपन' खिताब जीता।

2007 - लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।

2008 - लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को 'जी. आर-8 सम्मान' से नवाजा गया।

2008 - पाकिस्तान की सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के ख़िलाफ़ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।

2009 - भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।

2010 - भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।

2012 - भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन उसकी ऊर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया।

2013 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई।

2019 - विंग कमांडर अभिनंदन लापता , भारत ने पाकिस्‍तान से उसकी हिरासत में मौजूद भारतीय पायलट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रिहा करने को कहा। 

2019 - अमरीका और उत्‍तर कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक वियतनाम में शुरू।

2019 - वायु सेना के चॉपर MI-17V5 क्रैश में शहीद हुए झज्‍जर(भदानी गांव) के लाल विक्रांत व एक अन्य।

2020 - भारत और म्‍यामां ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में दस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 - 27 फरवरी, 2020 को भारत का पहला प्रोटीन दिवस मनाया गया।

2021 - पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खिलौना मेला का उद्घाटन किया, जो 2 मार्च को समाप्त होगा।

2021 - अमरीका में हाउस ऑफ रि प्रेजेंटेटिव्‍स ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक हजार नौ सौ अरब डॉलर के कोष को मंजूरी दी।

2021 - भारतीय वायु सेना की एयरोबेटिक डिस्प्ले टीमें  हल्के लड़ाकू विमान तेजस के साथ श्रीलंका के कोलंबो में (श्रीलंकाई वायुसेना के 70 वें सालगिरह महोत्सव में)पहुंचीं।

2022 - रूस-यूक्रेन विवाद पर देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई।

2022- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जगन मोहन रेड्डी ने नौसेना गोदी में आयोजित समारोह में विशाखापत्तनम शहर के नाम पर आईएनएस विशाखापत्तनम को समर्पित किया।

2022 - उत्तर कोरिया ने नई बैलिस्टिक मिसाइल लांच की।

27 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1882 - विजय सिंह पथिक - राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

1912 - विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज एक मराठी साहित्यकार।

1925 - श्यामा चरण शुक्ल - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1934 - मनोज दास - प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार थे।

1943 - बी॰ एस॰ येदयुरप्पा -कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

1945 - सत्य देव सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनेता थे।

1952 - प्रकाश झा - प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी फ़िल्मकार।

1954 - वीरेन्द्र कुमार खटीक - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद।

27 फ़रवरी को हुए निधन

1931 - चंद्रशेखर आज़ाद, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

1956 - गणेश वासुदेव मावलंकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।

1976 - के. सी. रेड्डी - कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1997 - इन्दीवर - हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।

2010 - नानाजी देशमुख - 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।

2012 - सेलेंद्र नाथ मन्ना - जिन्हें सेलन मन्ना के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर थे।

2020 - सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान और गांधीवादी, सुधाकर चर्तुवेदी का बेंगलुरू में निधन।

2022 - एक मैच में 774 गेंद फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामाधीन (92) का निधन हुआ।

27 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

संत कवि दादू दयाल जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी)।

भगवान सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी)।

अमर शहीद श्री चन्द्र शेखर आजाद शहीदी दिवस।

श्री श्यामा चरण शुक्ल जयन्ती।

स्वतंत्रता सेनानी श्री विजय सिंह पथिक जयन्ती।

डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा जन्म दिवस।

श्री के. चेंगलाराय रेड्डी स्मृति दिवस।

मराठी राजभाषा दिवस।

प्रोटीन दिवस ( भारत )।

अन्तर्राष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस (International Polar Bear Day)।

विश्व एनजीओ (NGO) दिवस।