Singh राशि वालों का ऐसा रहेगा Rashifal 2024, Leo वाले जान लें अपना ताज़ा Horoscope

Singh Varshik Rashifal 2024 : सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2024 का राशिफल करियर से संबंधित हो या प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य से संबंधित सारी जानकारी इस राशिफल में शामिल हैं। आज की पोस्ट में हम आपको leo horoscope 2024 money, leo horoscope 2024 love life, leo horoscope 2024 education, varshik rashifal 2024, varshik rashifal 2024 in hindi, horoscope predictions 2024, horoscope 2024 leo, leo rashifal 2024 in hindi, leo horoscope 2024 in hindi के बारे में बताएंगे। 
 

Leo Rashi walon ka 2024 kaisa rahega : आज हम आपको सिंह राशिफल 2024 धन, सिंह राशिफल 2024 प्रेम जीवन, सिंह राशिफल 2024 शिक्षा, वार्षिक राशिफल 2024, वार्षिक राशिफल 2024 हिंदी में, राशिफल भविष्यवाणी 2024, राशिफल भविष्यवाणी, राशिफल 2024 सिंह, सिंह राशिफल 2024 हिंदी में, Leo rashi, singh varshik rashifal 2024, Singh Rashifal 2024 की जानकारी देंगे। 

Leo Rashi walon ka 2024 kaisa rahega

यह वर्ष सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणामों की आशा करने का समय रहेगा। सूर्य और बुध वर्ष की शुरूआत में पंचम भाव में रहकर आपकी बुद्धि का विकास करेंगे। आपकी स्मृति मजबूत होगी और आप जो भी पढ़ेंगे, वह आपको आसानी से कंठस्थ हो जाएगा। ऐसे धीरे-धीरे आपकी उन्नति होगी। बृहस्पति के अष्टम भाव में होने से जो कि आपके पंचम भाव के स्वामी हैं।

शिक्षा में मिलेंगे अच्‍छे परिणाम

आपका मन रहस्यमय और गूढ़ विषयों के प्रति ज्यादा झुकाव महसूस करेगा। लेकिन अप्रैल में जब बृहस्पति का गोचर आपके नवम भाव में होकर पंचम भाव पर प्रभाव डालेगा तो शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बनेंगे। शुरूआत में शनि के छठे भाव में होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी की संभावना?

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को वर्ष की शुरूआत में अपने करियर में अच्छी ऊंचाई प्राप्त करने का मौका मिलेगा है। आपने जो मेहनत की है और आप जो वर्तमान में मेहनत करेंगे, वह आपके लिए बहुत काम की साबित होगी। आपके अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है और आपकी पदोन्नति होने के योग बन सकते हैं। 17 जनवरी के बाद जब शनिदेव आपके सप्तम भाव में आएंगे तो छठे भाव से दूसरे भाव में और दशम भाव से दशम भाव में होने के कारण आपको करियर में उत्तम उन्नति प्रदान करेंगे। धीरे-धीरे आपकी प्रगति होगी। 22 अप्रैल के बाद से बृहस्पति के गोचर के कारण नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर होने की संभावना है। 

व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा?

सिंह राशि के व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने की उम्मीद है। हालांकि वर्ष का शुरूआती महीना थोड़ा सा कमजोर रहेगा क्योंकि सप्तम भाव के मालिक शनि महाराज छठे भाव में रहेंगे। लेकिन इस दौरान विदेशी संपर्कों से व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। उसके बाद वर्ष पर्यंत शनिदेव महाराज आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। और यह उनकी अपनी राशि कुंभ में ही होंगे तो यह समय आपको आपके व्यापार में उत्तम उन्नति प्रदान करेगा। आपकी मेहनत के अनुपात में आपको परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। आपका व्यापार गति पकड़ेगा और अक्टूबर तक आपके विदेशी व्यापार में बहुत तेजी आ जाएगी। नवंबर-दिसंबर में तो ग्राहक से भरे रहेंगे और व्यापार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। 

पारिवारिक जीवन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। वर्ष की शुरूआत में मंगल की दृष्टि चतुर्थ भाव पर होने से और आपकी राशि पर होने से स्वभाव में थोड़ी उग्रता रहेगी। जिसका प्रभाव पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा और आप लोगों से सीधे मुंह बात नहीं करेंगे। इससे थोड़ा तनाव बढ़ेगा लेकिन पारिवारिक संपत्ति में बढ़ौतरी हो सकती है। मार्च के बाद पारिवारिक जीवन में खुशियों बढ़ेगी। बृहस्पति महाराज की दृष्टि अप्रैल तक आपके द्वितीय भाव पर रहेगी जिससे आप अच्छा और मीठा बोलेंगे और परिवार में सहिष्णुता बनी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ समस्याएं आएंगी जिनका सामना करना पड़ेगा। लेकिन आप अपनी समझदारी से उन चुनौतियों से बाहर निकल सकते हैं।

प्रेम संबंधों के लिए बढ़िया रहेगा साल

वर्ष 2024 में सिंह राशि के लोग प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। वर्ष की शुरूआत में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपके प्रियतम को बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में परिभाषित करेंगे। आपको उनकी बुद्धिमानी से बड़ी खुशी होगी। पहली तिमाही थोड़ी कमजोर रहेगी। क्योंकि शनि छठे भाव से गुजर कर सातवें भाव में आएंगे और बृहस्पति महाराज स्वयं अष्टम भाव में होंगे। लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति के आपके नवम भाव में गोचर करने के बाद जब बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी तो वह समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। 

वैवाहिक जीवन

वर्ष 2024 में वैवाहिक जीवन को लेकर आप निश्चिंत रह सकते हैं। वर्ष की शुरूआत थोड़ी कमजोर जरूर होगी। क्योंकि छठे भाव में शनि का प्रभाव रहेगा और वह आपके सप्तम भाव के स्वामी भी हैं तथा अष्टम भाव में बृहस्पति महाराज विराजमान हैं। इस वजह से आपके दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। उसके बाद जब शनि आपके सप्तम भाव में आ जाएंगे तो वह समय दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य मजबूत होगा और वह आपके प्रति समर्पित होकर जीवनयापन करेंगे।  

संतान पक्ष से मिलेगा सहयोग

आपके बच्चों के लिए वर्ष की शुरूआत उत्तम रहने की संभावना है। सूर्य और बुध के प्रभाव से उनके अंदर ज्ञान का विकास होगा। वह पढ़ाई करते हैं तो उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। लेकिन मंगल का प्रभाव रहेगा जिससे सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। उन्हें बुखार, सिरदर्द, जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है लेकिन वे आज्ञाकारी रहेंगे। अक्टूबर के बाद नवंबर और दिसंबर के महीने बहुत ज्यादा लाभदायक साबित होंगे। संतान का पूरा सुख आपको प्राप्त होगा।

प्रॉपर्टी खरीदने में मिल सकती है कामयाबी?

यह वर्ष संपत्ति के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक रहने वाला है। वर्ष की शुरूआत में मंगल महाराज अपनी ही राशि वृश्चिक को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे इसलिए यदि आप जनवरी में कोई वाहन या संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। आपको उसमें सफलता मिलेगी। उसके बाद आप अपने मकान का कंस्ट्रक्शन कराने का काम पूरे वर्ष के दौरान कभी भी कर सकते हैं क्योंकि शनि महाराज की कृपा से आपको उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरर्तें

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरूआत आपको यह संकेत देगी कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर तनिक लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति होगी तो छठे भाव में शनि और शुक्र विराजमान होंगे। बृहस्पति महाराज आपके अष्टम भाव में बैठे होंगे तथा नवम भाव में राहु महाराज विराजमान होंगे। आपको उदर रोग, नसों से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव और अवसाद तथा गुप्त समस्या होने की स्थिति बन सकती है। 

सिंह राशि भाग्यशाली अंक

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और सिंह राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 1 और 9 माना जाता है। वर्ष 2024 का कुल योग 8 होगा। इस प्रकार यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए मध्यम वर्ष साबित होने वाला है और इस वर्ष कुछ चुनौतियों के बाद आपको अपने क्षेत्र में सफलता मिलने के योग भी निर्मित होंगे। 

सिंह राशि 2024 उपाय

रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए। रविवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री सूर्यदेव को अर्घ्य दें। प्रतिदिन सूर्याष्टक का पाठ करना लाभदायक रहेगा। बुधवार को शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना लाभदायक रहेगा।

Kark Varshik Rashifal 2024 : जानिए कर्क राशि वालों का नया वर्ष कैसा रहेगा?