Delhi aaj ka mausam: दिल्ली का मौसम आज बारिश की संभावना, ठंडी हवाएं लाएंगी राहत

Aaj ka mausam: दिल्ली में आज मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और ठंडी हवाओं (20-30 किमी/घंटा) की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। अगले 2-3 दिन गर्मी से राहत मिलेगी, पर बाद में तापमान बढ़ेगा। शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन (36.2 डिग्री)।
 
Delhi aaj ka mausam: दिल्ली का मौसम आज बारिश की संभावना, ठंडी हवाएं लाएंगी राहत
16 march Delhi aaj ka mausam kaisa rahega: दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। होली के बाद से राजधानी का मौसम सुहाना बना हुआ है और गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को राहत मिल रही है। शुक्रवार की रात हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और खुशगवार बना दिया, जिसके बाद से ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी सुहाने मौसम की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई। आज, 15 मार्च 2025 को भी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी और छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

Delhi aaj ka mausam: आज और आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आज दिल्ली में आसमान पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री तक रह सकता है। अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर कम रहेगा।

हालांकि, इसके बाद तापमान फिर से बढ़ेगा और गर्मी अपना रंग दिखाने लगेगी। 17 और 18 मार्च को भी तेज हवाएं (25-35 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जबकि तापमान 30-33 डिग्री (अधिकतम) और 15-18 डिग्री (न्यूनतम) के बीच रहेगा। 19-20 मार्च को भी बादल छाए रहने के आसार हैं।

शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन

होली के दिन शुक्रवार को दिल्ली में सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। IMD के अनुसार, यह इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था, जब अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया—जो सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा था।

<a href=https://youtube.com/embed/dHGqJ9t1_FU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/dHGqJ9t1_FU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शनिवार को तापमान थोड़ा नीचे आया और अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 18.7 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह 8:30 बजे तक मयूर विहार में 1.5 मिमी, राजघाट में 1.2 मिमी, और आयानगर में 0.2 मिमी बारिश हुई, जबकि सफदरजंग, पालम और लोदी रोड में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।