Fog News : यूपी के 7 जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरे की दुश्वारियां बरकरार

Dense fog in Delhi: कोहरे की वजह से देशभर में शुक्रवार को 271 फ्लाइट्स लेट हुईं और करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद करना पड़ा। अकेले दिल्ली में 100 उड़ानों ने देरी से उड़ान भरीं। वहीं 80 से ज्यादा ट्रेनें 8 से 10 घंटे की देरी से चलीं यूपी के 51 जिलों में धुंध का रेड अलर्ट है।
 

Haryana News Post, (नई दिल्ली) Weather Report : उत्तर भारत में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार को भी देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित क्षेत्र के अधिकतर राज्यों में सुबह व शाम छाए घने कोहरे के चलते जमीन से आसमान तक यातायात बाधित रहा। मौसम विभाग इन राज्यों के अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहरे की वजह से देशभर में शुक्रवार को 271 फ्लाइट्स लेट हुईं और करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद करना पड़ा। अकेले दिल्ली में 100 उड़ानों ने देरी से उड़ान भरीं। वहीं 80 से ज्यादा ट्रेनें 8 से 10 घंटे की देरी से चलीं यूपी के 51 जिलों में धुंध का रेड अलर्ट है।

राज्य के 7 शहरों में अधिकतम तापमान मसूरी से भी कम रिकॉर्ड किया गया। इन शहरों में विजिबिलिटी कहीं जीरो तो कहीं 5-10 मीटर तक पहुंच गई। यूपी के 7 जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में घनी धुंध की वजह से सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा,  असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।

पहाड़ों में आज व कल बर्फबारी और बारिश का अनुमान

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।

अगले सप्तह पहली कोल्ड वेव के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी इलाकों में 4 जनवरी को पहली शीतलहर आने का अनुमान है। इसके बाद यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा के 10 जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 जिलों में घने कोहरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 10 मीटर तक विजिबिलिटी पहुंच गई है। कोहरे की वजह से अंबाला में 10 मीटर, चंडीगढ़ में 15, सिरसा में 50 और करनाल में 60 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।

Weather News : आज व कल कोहरे का अलर्ट, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी में कई जगह 3 दिन घने से घना कोहरा छाने का अनुमान