1. Home
  2. Auto

₹7.49 लाख में 5-स्टार सेफ्टी? ये धाकड़ SUV लोगों के दिलों पर राज कर रही है!

₹7.49 लाख में 5-स्टार सेफ्टी? ये धाकड़ SUV लोगों के दिलों पर राज कर रही है!
महिंद्रा XUV 3XO को भारत में अप्रैल के अंत में 7.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

कुछ दिनों पहले लॉन्च हुई महिंद्रा XUV 3XO की मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुकिंग शुरू होने के 1 घंटे के अंदर इस एसयूवी ने 50,000 यूनिट की बिक्री हासिल की थी।

अब,एंट्री-लेवल महिंद्रा एसयूवी ने पूरे भारत में 10,000 यूनिट की बिक्री को पार करके एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

XUV 3XO की कीमत और वैरिएंट

महिंद्रा XUV 3XO को भारत में अप्रैल के अंत में 7.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ग्राहक एसयूवी को 9 वैरिएंट में चुन सकते हैं।

इसमें MX1, MX2, MX2 प्रो, MX3, MX3 प्रो, AX5, AX5 लग्जरी, AX7 और AX7 लग्जरी जैसे वैरिएंट शामिल हैं।

महिंद्रा XUV 3XO के फीचर्स

महिंद्रा XUV 3XO के फीचर्स की बात करें तो इसका बेस-स्पेक MX 1 वैरिएंट इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल ORVM, 6 एयरबैग, ऑल 4-पावर विंडो, रियर AC वेंट और EBD के साथ ABS से लैस है।

वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की बात करें तो इसके टॉप-स्पेक वैरिएंट में लेवल-2 ADAS सुइट, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक समेत पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई गजब फीचर्स मिलते हैं।

महिंद्रा XUV 3XO का इंजन पावरट्रेन

महिंद्रा XUV 3XO के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO को दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन में पेश किया जाता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर यूनिट शामिल है।

महिंद्रा XUV 3XO का वेटिंग

महिंद्रा XUV 3XO के वेटिंग पीरियड की बात करें तो इस मॉडल पर वर्तमान में बुकिंग के दिन से 4 से 6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

जी हां, अगर इस एसयूवी की डिलीवरी लेना है, तो आपको कम से कम 6 महीने तक का समय लगेगा। हालांकि, यह अवधि क्षेत्र, वैरिएंट, कलर ऑप्शन और उपलब्धता के आधार पर अलग भी हो सकती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img