1. Home
  2. Auto

Mahindra XUV 3XO: किफायती कीमत पर भारत की सबसे सस्ती 5-स्टार रेटेड SUV, जानें कितनी है प्राइस

Mahindra XUV 3XO: किफायती कीमत पर भारत की सबसे सस्ती 5-स्टार रेटेड SUV, जानें कितनी है प्राइस
Mahindra XUV 3XO Price: इसकी कीमत ₹ 7.79 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर ₹ 15.49 लाख तक जाती है।

Mahindra XUV 3XO 5 Star Rated SUV know Price: अब लोग नई कार खरीदते समय डिजाइन, रंग और फीचर्स के अलावा सुरक्षा को भी ज्यादा महत्व देने लगे हैं। यह इसलिए भी अच्छा है क्योंकि अगर कोई कार ड्राइवर और यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं है तो उसे खरीदने का कोई मतलब नहीं है, चाहे वह कितने भी एडवांस फीचर्स से लैस क्यों न हो।

अगर आप भी ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो मजबूत हो और सफर के दौरान आप और आपका परिवार उसमें पूरी तरह सुरक्षित रहे तो आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी महिंद्रा 3XO पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में वयस्कों और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए Mahindra XUV 3XO को 5-स्टार रेटिंग मिली है। वयस्क यात्री सुरक्षा के लिए इसे 32 में से 29.36 अंक मिले हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए XUV 3XO को 49 में से 43 अंक मिले हैं.

अपने परिवार की सुरक्षा करें

XUV 3XO सीट बेल्ट रिमाइंडर के साथ छह एयरबैग, एबीएस और ईएसई जैसी मानक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है, और इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी है। इसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस दमदार गाड़ी में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर चाइल्ड लॉक भी दिए गए हैं।

खास बात यह है कि भारत ACAP क्रैश टेस्ट में इतने दमदार सेफ्टी फीचर्स और 5 स्टार पाने वाली XUV 3XO सबसे सस्ती गाड़ी है। इसकी कीमत ₹ 7.79 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर ₹ 15.49 लाख तक जाती है।

XUV 3XO के फीचर्स

इस एसयूवी को आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। महिंद्रा XUV 3XO को कुल 9 वेरिएंट्स - MX1, MX2, MX3, MX2 Pro, MX3 Pro, AX5, AX5L, AX7 और AX7L में पेश किया गया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है।

बढ़िया माइलेज

माइलेज की बात करें तो डीजल वेरिएंट का माइलेज 20.6 किमी से 21.2 किमी के बीच है। डीजल वेरिएंट में सबसे ज्यादा माइलेज A7 ऑटो शिफ्ट प्लस का है। 0.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ (कुछ वेरिएंट में) इसकी कुछ अन्य विशेषताएं हैं।

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी

इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस फीचर का फायदा यह है कि गाड़ी को एक जगह रखने के लिए आपको पार्किंग ब्रेक को ज्यादा खींचने की जरूरत नहीं है, स्विच को सिर्फ एक बार दबाने या उठाने से ही सब कुछ हो जाएगा।

Tata New EV 2025: टाटा 2025 में लॉन्‍च होने वाले नए ईवी और अपडेटेड मॉडल की तैयारी में


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img