भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स का दबदबा कमजोर, बिक्री में पिछड़ गई, ये कंपनी बनी नंबर वन
भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से यूटिलिटी सेगमेंट (UV) के कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2024 में भी बिक्री में सालाना आधार पर 21.16 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।
इस दौरान कुल 1,79,329 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री हुई। अगर 10 सबसे अधिक यूटिलिटी व्हीकल बिक्री करने वाली कंपनी की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी ने टॉप पोजीशन हासिल किया।
मारुति सुजुकी ने बीते महीने कुल 56,553 यूनिट UV की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2023 में मारुति सुजुकी ने कुल 36,754 यूनिट बिक्री की थी। आइए जानते हैं यूटिलिटी सेगमेंट की बिक्री के बारे में विस्तार से।
घट गई किया की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा रही। महिंद्रा ने इस दौरान कुल 41,008 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2023 में महिंद्रा ने कुल 34,694 यूनिट बिक्री की थी। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई रही।
हुंडई ने इस दौरान कुल 35,788 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री की। बता दें कि हुंडई ने 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2023 में कुल 27,304 यूनिट बिक्री की थी।
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर किया रही। किया ने इस दौरान कुल 19,968 यूनिट UV की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2023 में किया ने 23,216 यूनिट बिक्री की थी।
दसवें नंबर पर रही होंडा
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा रही। टोयोटा ने इस दौरान कुल 14,117 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर इस लिस्ट में एमजी रही।
एमजी ने इस दौरान कुल 2,956 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रेनॉल्ट रही।
रेनॉल्ट ने इस दौरान कुल 2,730 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री की। जबकि आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में निशान रही।
निशान ने इस दौरान कुल 2,404 यूनिट बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर फॉक्सवैगन रही।
फॉक्सवैगन ने इस दौरान 1,866 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर होंडा रही। होंडा ने बीते महीने कुल 1,731 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री की।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।