1. Home
  2. Auto

नहीं थम रही इस SUV की डिमांड, 25 हफ्ते का वेटिंग होते हुए भी लोग धड़ाधड़ कर रहे बुक

नहीं थम रही इस SUV की डिमांड, 25 हफ्ते का वेटिंग होते हुए भी लोग धड़ाधड़ कर रहे बुक
भले ही XUV700 के लिए पेंडिंग ऑर्डरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मॉडल की डिमांड कम होने का नाम नहीं ले रही है।

महिंद्रा ने हाल ही में नवंबर 2023 तक अपने पेंडिंग ऑर्डरों का खुलासा किया है। कार निर्माता को अभी भी लगभग 2.86 लाख वाहनों की डिलीवरी करनी है, जिनमें से XUV700 SUV के पास बड़ी हिस्सेदारी है।

नवंबर 2023 में महिंद्रा XUV700 के 70,000 ऑर्डर पेंडिंग है। महिंद्रा की ये एसयूवी लॉन्चिंग के बाद से ही डिमांड में है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

महिंद्रा XUV700 को मिली 70,000 बुकिंग

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) के पास 70,000 बुकिंग हैं, जिनकी डिलीवरी अभी तक नहीं हो पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा के मॉडलों को हर महीने औसतन 9,000 बुकिंग मिलती रहती है।

जबकि हर महीने कुल नई बुकिंग 51,000 यूनिट तक पहुंच जाती है। XUV700 को इस साल मई में 78,000 यूनिट्स की ओपेन बुकिंग मिली थी।

लगातार बढ़ रही मॉडल की डिमांड

भले ही XUV700 के लिए पेंडिंग ऑर्डरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मॉडल की डिमांड कम होने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि इस मॉडल के लिए लंबा वेटिंग चल रहा है। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।