अक्टूबर 2023 की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी, Honda City का इस बार हुआ काम तमाम

Top 5 Best Selling SUVs October : देश के वाहन बाजार में एसयूवी की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले महीनें यानी कि अक्टूबर 2023 की ही बात करें तो मार्केट में एसयूवी की काफी बिक्री हुई है।
अगर इस दीवाली आप भी अपने घर एक नई एसयूवी लेकर जाने की सोच रहे हैं। तो यहाँ आप अक्टूबर 2023 की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी के बारे में जान सकते हैं।
अक्टूबर 2023 की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। अक्टूबर 2023 में कंपनी ने इसकी 16,887 यूनिट को सेल किया है। वहीं पिछले साल इसी महीनें यानी अक्टूबर 2022 में इसकी 13,767 यूनिट की सेल हुई थी। इस हिसाब से देखे तो कंपनी की सेल में 23 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। जिसकी अक्टूबर 2023 में 16,050 यूनिट की बिक्री है। इसके पिछले साल इसी महीनें यानी अक्टूबर 2022 में हुई सेल की बात करें तो उस समय इसकी 9,941 यूनिट की सेल हुई थी। कंपनी ने साल दर साल के हिसाब से 61 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
टाटा पंच (Tata Punch) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस एसयूवी की अक्टूबर 2023 में कुल 15,317 यूनिट की सेल हुई है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में इसकी कुल 10,982 यूनिट को बेचा था। इस हिसाब से देखे तो इसकी बिक्री में 39 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है।
महिंद्रा स्कार्पिय (Mahindra Scorpio) इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में इसकी कुल 13,578 यूनिट को बेचा है। वहीं अगर अक्टूबर 2022 की बात करें तो उस समय इसकी कुल 7,438 यूनिट को सेल किया गया था। इस एसयूवी की बिक्री में 83 प्रतिशत की व्रिधि हुई है।
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इसकी अक्टूबर 2022 में 13,578 यूनिट की बिक्री हुई है। हालांकि कंपनी ने इसकी बिक्री में 10 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है। क्योंकि अक्टूबर 2022 इसकी कुल 11,880 यूनिट को बेचा गया था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।