लंदन में Pradeep Chintu के साथ Kajal Raghwani ने किया रोमांस, वीडियो मचा रहा हंगामा
भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले चिंटू नाम से मशहूर अभिनेता और गायक प्रदीप पांडे (Pradeep Pandey) अपनी क्यूटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं इस इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) जिनके बिना भोजपुरी फिल्में अधूरी मानी जाती है।
इन दोनों का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।प्रदीप पांडे और काजल रघवानी की जोड़ी को एक साथ काफी सराहा जाता है। हर कोई उनके लुक्स और अदाओं की तारीफ करते थकता ही नहीं है।
जब भी इनका कोई सॉन्ग रिलीज होता है वह आते ही इंटरनेट पर धूम मचा देते है। इन दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शको को भी खूब पसंद आती हैं।आपको बता दें कि इनका एक सॉन्ग वीडियो ‘टाइट कुर्ती पे’ (Tight Kurti Pe) में प्रदीप पांडे और काजल राघवानी के बीच काफी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
इस गाने को लंदन में शूट किया गया है, जिसमें दोनों ट्रेडिशनल और एक साथ ब्यूटीफुल कपल की तरह नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग वीडियो में इनका डांस भी जबरदस्त है, जो इनके फैंस को दीवाना बना रहा है।
अगर बात करें काजल राघवानी की तो इन्हें भोजपुरी सिनेमा की आन-बान-शान कहा जाता है। इनके कई वीडियोज कई अभिनेताओं के साथ आए-दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। वहीं इस वायरल हो रहा ये सॉन्ग वीडियो फिल्म चलते -चलते (Chalte-Chalte) का हैं।
इस गाने को Priyanka Singh और OM Jha ने अपनी आवाज में गाया है। जिसके बोल Vinay Nirmal ने लिखें हुए हैं। इस गाने को भोजपुरिया दर्शको ने काफी पसंद भी किया हैं। तभी इस सॉन्ग पर अच्छे खासे व्यूज , लाइक्स और कमेंट भी किए गए हैं।
जहां इनकी जोड़ी को भारी संख्या में लोगों ने पसंद किया हैं।वहीं भोजपुरी पर्दे पर काजल की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसके साथ ही प्रदीप पांडे चिंटू के साथ काजल के काफी प्रेम चर्चों की भी खबरें सामने आती रहती हैं।
इसके अलावा काजल अपने सोशल मीडिया काफी एक्टिव नजर आती हैं। इनके फैंस भी इन्हें खूब फॉलो करते हैं और इनकी हर पोस्ट पर जमकर लाइक करते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।