Khatron ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 से ईशा सिंह ने ठुकराया रोहित शेट्टी का ऑफर, क्या है इसके पीछे की वजह?

Khatron ke Khiladi 15 Eisha Singh refused Rohit Shetty show: टीवी का सबसे रोमांचक रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो के लिए कई मशहूर टीवी सितारों से संपर्क किया जा चुका है।
Khatron ke Khiladi 15: ईशा सिंह ने ठुकराया रोहित शेट्टी का ऑफर
चाहत पांडे से लेकर रजत दलाल तक, कई नाम इस शो से जोड़े जा रहे हैं। फैंस भी अपने चहेते सितारों को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में खतरनाक स्टंट करते देखने के लिए बेसब्र हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई कि मोहसिन खान ने इस शो का ऑफर नकार दिया था, और अब एक और चर्चित हस्ती ने रोहित शेट्टी के इस शो से दूरी बना ली है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं 'बिग बॉस 18' की मशहूर कंटेस्टेंट ईशा सिंह की, जिन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल होने से साफ मना कर दिया है। सूत्रों की मानें तो ईशा को शो के मेकर्स ने अप्रोच किया था और वे उन्हें इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन ईशा ने इस साल शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। एक सूत्र ने बताया, "ईशा को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। वो अभी इस तरह के जोखिम भरे शो का हिस्सा बनने के मूड में नहीं हैं।"
क्या है इसके पीछे की वजह?
हालांकि, ईशा सिंह ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनके फैंस अब ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर इस फैसले के पीछे उनकी क्या वजह रही होगी। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए 'बिग बॉस 18' के कई अन्य सितारों जैसे अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, और दिग्विजय सिंह राठी के नाम भी चर्चा में हैं। क्या ये सितारे रोहित शेट्टी के शो में धमाल मचाएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।