Khesari Lal ने Kajal Raghwani संग मनाई सुहागरात

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवनी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को आज भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। भले ही आज काजल राघवानी दिनेश लाल यादव और पवन सिंह के साथ फिल्मों में नजर आ रही हैं।
लेकिन दर्शक आज भी काजल राघवानी को खेसारी लाल यादव के साथ ही देखना चाहते हैं। यहीं वजह हैं कि इस जोड़ी के पुराने सॉन्ग आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं।
फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ (Litti Chokha) का धमाकेदार सॉन्ग ‘6 महीना के लईका नियन’ (6 Mahine Ke Laika Nayan) एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है। ये बेहद शानदार गाना है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव का अलग ही अवतार नजर आ रहा है।
गाना ‘6 महीना के लईका नियन’ में खेसारी लाल यादव और काजल की गजब केमिस्ट्री दिख रही है। गाने में काजल राघवानी साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का झा ने एक साथ मिलकर गाय गाया है, जबकि संगीतकार ओम झा, मधुकर आनंद हैं।
खबर लिखे जाने तक गाने के 23,50,379 व्यूज हैं। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। फिल्म लिट्टी चोखा’ में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, प्रीति सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, महेश आचार्य, संजय महानंद अहम किरदार में हैं।
फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं, जबकि सह-निर्माता अनीता शर्मा, पदम सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखा है। गाने में काजल राघवानी एक्टर खेसारी लाल संग सुहागरात मना रही होती हैं। गाने में खेसारी लाल बच्चे की तरह हरकत करते हुए नजर आते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।