Khesari Lal Yadav ने Bhojpuri Song 'गोदी के मजा पलंग पर ना मिले' में काजल राघवानी के साथ किया रोमांस

Khesari Lal Yadav & Kajal Raghwani Bhojpuri Song Godi Ke Maja: यह गाना रोमांटिक है और इसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. गाने में दोनों कलाकार बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और उनका अंदाज दर्शकों को दीवाना बना देता है. यह गाना 2018 में यश फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और इसे 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी
खेसरी लाल यादव और काजल राघवानी का जादू, 'गोदी के मजा पलंग पे ना मिले' अब भी मचा रहा है धूम! भोजपुरी सिनेमा में कई जोड़ियां आईं और गईं, लेकिन कुछ जोड़ियां दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।
ऐसी ही एक जोड़ी है काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की. ये दोनों जब भी स्क्रीन पर एक साथ आते हैं तो धमाल मचा देते हैं. इनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि दर्शक देखते रह जाते हैं.
Khesari Lal Yadav ने काजल राघवानी के साथ किया रोमांस
उनकी सुपरहिट फिल्मों और गानों की लिस्ट में एक और गाना शामिल है, 'गोदी के मजा पलंग पे ना मिले'। यह गाना 2018 में आई फिल्म 'दुल्हन गंगा पार के' का है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और हनी बी ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल प्यारे लाल यादव 'कवि जी' ने लिखे हैं और मधुकर आनंद ने संगीत दिया है.
यह फिल्म दुल्हन गंगा पार के का हिट गाना है, जिसे खेसारी लाल यादव और हनी बी ने मिलकर अपनी आवाज में गाया है. मधुकर आनंद ने इसमें अपना संगीत दिया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आता है.
इस हिट गाने को यश फिल्म्स नामा के चैनल पर अपलोड किया गया है.
इस गाने की सफलता का राज इसकी मधुर धुन, प्यारे बोल और खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री है. यह गाना आज भी भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है.
Pawan Singh Bhojpuri Holi Song 'सलवरवा लाले लाल' में दिखा होली का भोजपुरी रंग
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।