आधी रात को Akshara के प्यार में घायल हुए Nirahua, मचा दिया बवाल
भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘निरहुआ’ (Nirahua) यानी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ने सोशल मीडिया पर कब्जा करके रखा हुआ है। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। निरहुआ के गाने रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचाना शुरू कर देते हैं।
निरहुआ जहां भी जाते हैं उनके फैंस वहां पहले से ही मौजूद होते हैं। निरहुआ की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि निरहुआ के गाने आए दिन यूट्यूब पर ट्रेड करते रहते हैं। ऐसे तो निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
आम्रपाली और निरहुआ जी फिल्म में नजर आते हैं वह फिल्म सुपरहिट साबित हो जाती है इस जोड़ी ने अब तक भोजपुरी इंडस्ट्रीज को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। आपको बता दे कि मीडिया में कई बार ऐसी भी।
अफवाह फैल चुकी है कि निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे को पसंद करते हैं और आम्रपाली ने अब तक इसलिए शादी नहीं की है। वैसे तो निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज की कई अभिनेत्री के संग काम किया है। इसी बीच निरहुआ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर निरहुआ का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक्टर आम्रपाली के साथ नहीं बल्कि मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में निरहुआ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ रात के अंधेरे में खूब ठुमके लगाते हो और रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।दोनों का ये रोमांटिक गाना ‘हो जाई प्यार बलम जी’ (Ho Jaai Pyar Balamji) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ये गाना फिल्म ‘जान लेबू का’ (Jaan Lebu Ka) का है।
गाने में दोनों जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अक्षरा निरहुआ को मनाती नजर आ रही हैं। गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने को अब तक 19 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह आंकड़ा हर मिनट बढ़ता ही चला जा रहा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।