1. Home
  2. Bollywood

अब डिलीट सीन्स के साथ OTT पर देख पाएंगे शाहरुख़ की जवान, Birthday पर फैंस को दिया ये ख़ास तोहफा

अब डिलीट सीन्स के साथ OTT पर देख पाएंगे शाहरुख़ की जवान, Birthday पर फैंस को दिया ये ख़ास तोहफा
सिनेमा जगत से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले हैंडल सिनेहब ने अपने एक ट्वीट में बताया है कि शाहरुख खान के जन्मदिन (2 नवंबर) के दिन 'जवान' OTT पर रिलीज की जाएगी लेकिन इसमें फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी होगा।

Jawan OTT : सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 1117 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 'पठान' के बाद यह किंग खान की बैक टू बैक दूसरी ब्लॉकबस्टर हिट थी।

फिल्म को दर्शकों खूब एन्जॉय किया लेकिन जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वो इसके OTT पर आने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के 2 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म NETFLIX पर रिलीज होने की बात कही जा रही है और इसमें किंग खान के चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज भी है।

आज OTT पर आ सकती है 'जवान'

सिनेमा जगत से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले हैंडल सिनेहब ने अपने एक ट्वीट में बताया है कि शाहरुख खान के जन्मदिन (2 नवंबर) के दिन 'जवान' OTT पर रिलीज की जाएगी लेकिन इसमें फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी होगा।पहले भी किया गया है ऐसा प्रयोग

उम्मीद है कि फिल्म में विक्रम राठौड़ के कुछ डिलीट सीन भी शामिल किए जाएंगे। बता दें कि मेकर्स इससे पहले 'ब्रह्मास्त्र' जैसी बड़ी फिल्मों को OTT पर लाते वक्त इस तरह का प्रयोग करके देख चुके हैं ताकि इस फिल्म को देख चुके लोग भी फिर से इसे OTT पर देख लें।

यह कहानी सुनना चाहते हैं दर्शक

एक यूजर ने ट्वीट पर लिखा, "जाहिर तौर पर ऐसा होगा। प्रियमणि ने कहा भी था कि एटली सर ने उन्हें बताया था कि किसान, डॉक्टर और प्रियमणि की कहानी कुछ सेकेंड में दिखाई गई थी। संभव है कि OTT पर इसे पूरा दिखाया जाए।"

फैंस को डिलीट सीन्स का इंतजार

एक फैन ने लिखा, "मैं प्रियमणि की कहानी का इंतजार कर रहा हूं।" एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "हां, बिलकुल OMG 2 की तरह, जैसे उसमें डायरेक्टर्स कट रिलीज किए गए थे।"

बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का टीजर भी रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img