Kajal Raghwani को खुलेआम गर्दन पर किस करते दिखें Pawan Singh, मच गया बवाल

Pawan Singh – Kajal Raghwani Bhojpuri Song : काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री हैं। काजल राघवानी की फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं, दूसरी तरफ पवन सिंह एक भोजपुरी अभिनेता और बेहतरीन सिंगर हैं।
निरहुआ और आम्रपाली की तरह, काजल राघवानी और पवन सिंह ने भी कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है, और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है।
काजल राघवानी और पवन सिंह के बीच रोमांटिक रिश्ते को लेकर मीडिया और प्रशंसकों के बीच अफवाहें उड़ी थी, लेकिन दोनों स्टार्स ने कभी भी खुलकर अपने रिश्तों के बारे में खुलासा नहीं किया है।
इसी बीच पवन सिंह और काजल राघवानी का एक बेहद ही रोमांटिक गाना ‘Dehiya Jawan’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में काजल राघवानी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
गाने में काजल राघवानी ब्लू कलर की हाई स्लिट आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाना ‘देहिया जवान’ फिल्म Hukumat का है। इस गाने को Pawan Singh और Indu Sonali ने एक साथ मिलकर गाया है। गाने को म्यूजिक Avinash Jha Ghunghuru JI ने दिया है।
जबकि सॉन्ग के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं। गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 25,420,233 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने को 71 हजार लाइक्स आ गए हैं। काजल राघवानी की जोड़ी को खेसारी लाल यादव के साथ भी खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन, अब ये जोड़ी एक साथ नजर नहीं आती है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।