हीरोइन की साड़ी के पीछे पड़ते दिखे सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर रिलीज हुआ उनकी नई फिल्म का गाना
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फैंस को गुरुवार सुबह नए गाने की सौगात मिली है। उनकी नई फिल्म 'सन ऑफ बिहार' का नया गाना 'बिहान होखे द' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।
दिलचस्प बात यह है कि यह गाना आते ही धमाल मचा रहा है। 'कैप्टन वॉच हिट्स' चैनल पर रिलीज इस गाने को तीन घंटे के भीतर 105k व्यूज मिल गए हैं। गाने का म्यूजिक और इसका वीडियो दोनों की मजेदार हैं।
रवि सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सन ऑफ बिहार' में खेसारी लाल यादव के साथ मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता भी हैं। इस नए गाने 'बिहान होखे द' के म्यूजिक वीडियो में भी खेसारी अपनी हीरोइन मणि भट्टाचार्य के साथ नजर आ रहे हैं।
गाना रोमांटिक है और इसमें खेसारी रोमांस के मूड में नजर आ रहे हैं। गीत के बोल में वह कहते हैं, 'साड़ी कमरिया पे भारी लागत... कजरा के धारी कटारी लागत...' इस पर मणि कहती हैं, 'बलमुआ हो बिहान होखे द।'इस रोमांटिक भोजपुरी गाने के लिरिक्स लिखे हैं गीतकार कृष्ण बेदर्दी ने और म्यूजिक भी इन्होंने ही कम्पोज किया है।
गाने के कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना हैं। फिल्म 'सन ऑफ बिहार' में खेसारी लाल यादव एक वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता है।
उसकी यह लड़ाई अपने पिता की मौत का बदला भी है, जो खुद एक वकील थे और शिक्षा माफिया के कारण उनकी जान चली गई।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।