आज भी फैंस के बीच जमकर देखा जाता है पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये रोमांटिक गाना, आप भी देखिये वीडियो
पवन सिंह और अक्षरा सिंह कभी भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर राज किया करते थे। इसकी एक वजह यह भी थी कि पर्दे पर इनके रोमांस के साथ ही असल जिंदगी में भी कथित प्रेम प्रसंग की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं।
फिर वक्त के साथ इन दोनों के रिश्ते का ऐसा हश्र हुआ कि अब दोनों फिर से कभी साथ नहीं नजर आने वाले! ऐसे में पवन और अक्षरा की जोड़ी के दीवाने फैंस के बीच दोनों एक्टर्स की पुरानी फिल्में और गाने ही मनोरंजन का एकमात्र जरिया बन जाते हैं।
साल 2017 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पवन राजा' उस दौर में आई, जब पवन और अक्षरा का कथित रोमांस चरम पर था। इसी फिल्म का एक गाना है 'ललईया चूसs एक राजा जी', जिसे आज भी फैंस जमकर देखते हैं।
'ललईया चूसs ए राजा जी' गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके बोल लिखे हैं गीतकार मनोज मतलबी ने, जबकि म्यूजिक कम्पोज किया है अविनाश झा घूंघरू ने। 'वेब म्यूजिक' के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 5 साल में 79 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
फिल्म के सीक्वेंस में यह गीत ऐसे वक्त में है, जब पवन और अक्षरा का किरदार एक दूसरे के प्यार में दीवाने हुए जा रहे हैं। दोनों अपनी प्रेम अगन को गाने का रूप देते हैं। गीत के बोल हैं, 'तनी सा ले लs मजा जी, आ तनी से दे दs मजा जी।
धकs दुनु कलईयां हमर ललईया चूस ए राजा जी।'अरविंद चौबे के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पवन राजा' में अक्षरा और पवन सिंह के अलावा पाखी हेगड़े, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे भी हैं।
फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो अपनी पत्नी के साथ-साथ प्रेमिका के चक्कर में भी उलझा हुआ है। कहानी तब पलट जाती है जब इसमें एक गैंगस्टर की एंट्री होती है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।