1. Home
  2. Bollywood

भोजपुरी सुपरस्टार Nirahua का जन्मदिन आज, इसलिए सुर्खियों में रहते हैं निरहुआ?

भोजपुरी सुपरस्टार Nirahua का जन्मदिन आज, इसलिए सुर्खियों में रहते हैं निरहुआ?
बताया जाता है कि  निरहुआ अब तक कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं। 2 फरवरी 1979 को निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव में हुआ। निरहुआ आज अपना 43वां जन्मदिवस मना रहे हैं।

Haryana News Post : Bhojpuri Superstar:  भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव ने फिल्मों से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में सफलता पायी है। वहीं उनका नाम विवादों से भी घिरा हुआ है। इसीलिए उन्हें भोजपुरी का कॉन्ट्रोवर्सी किंग कहा जाता है।

बताया जाता है कि  निरहुआ अब तक कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं। 2 फरवरी 1979 को निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव में हुआ। निरहुआ आज अपना 43वां जन्मदिवस मना रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में फिलहाल वो आजमगढ़ से बीजेपी सांसद हैं। तो चलिए जानते हैं निरहुआ कितना विवादों से घिरे हैं।

इसलिए बिग बॉस सीजन6 से हुए थे बाहर?

जैसा कि आपको पता है कि निरहुआ बिग बॉस के सीजन 6 का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि एक्टर का बिग बॉस का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था। लेकिन शो के एक और कंटेस्टेंट इमाम सिद्दीकी से जबरदस्त तरीके से भिड़ गए थे। घर के अंदर इन दोनों की तगड़ी बहस देखने को मिली थी। लड़ाई-झगड़े के दौरान निरहुआ ने उन्हें चैलेंज कर दिया था कि अगर उन्होंने अपना मुंह बंद नहीं किया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। मेकर्स ने इसके बाद निरहुआ को शो से बाहर कर दिया था।

Read Also : sapna choudhary : डांस कर रही सपना चौधरी के साथ लड़के ने कर दी गलत हरकत, फिर हुआ ये..

पत्रकार से की गाली गलौच

निरहुआ की भोजपुरी फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा था। लेकिन एक पत्रकार के ट्वीट ने निरहुआ का खुश-खुश मन खराब कर दिया। ट्वीट कर निरहुआ की फिल्म को खेसारी की फिल्म दुल्हन गंगा पार से कम्पेयर किया गया। साथ ही ट्वीट में लिखा गया कि लोगों के पास आॅप्शन नहीं है, इसलिए निरहुआ की फिल्म देखनी पड़ रही है। ये बात निरहुआ को नहीं पची, खबरें आई कि एक्टर ने ट्वीट करने वाले पत्रकार से गाली-गलौच की। जिसकी वजह से उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली से इतनी गहरी दोस्ती?

Read Also : Sapna Choudhary :सपना के लटके-झटके देख फैंस के छूटे पसीने, देखें दमदार वीडियो

वैसे तो निरहुआ शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली से उनकी इतनी गहरी दोस्ती है कि अक्सर लोगों को शक होता है। आम्रपाली को निरहुआ कितने पसंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी करने के लिए एक्ट्रेस निरहुआ को परफेक्ट मानती हैं। आम्रपाली हमेशा कहती हैं कि वो ऐसे ही किसी शख्स संग शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं जो निरहुआ की तरह हो। आम्रपाली ने आज तक शादी नहीं की है।

फ्लाइट में एयर होस्टेस से की थी बदतमीजी

बता दें साल 2017 में लंदन में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल आॅर्गनाइज किया गया था। इस दौरान खबरें आई कि निरहुआ ने फ्लाइट में एक एयर होस्टेस से नशे की हालत में बदतमीजी कर है। बताया गया कि इस मामले को उनके साथ ट्रैवल करने वाले उनके साथियों ने वहीं पर सुलझा लिया। वरना निरहुआ बड़ी मुश्किल में फंस सकते थे। निरहुआ ने उस समय महिला से माफी मांगी थी जिसके बाद पुलिस में उनकी शिकायत नहीं हुई थी।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।