Anrich Nortje: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, टीम का एक खिलाड़ी लौटा अपने देश

Anrich Nortje: आईपीएल 2023 के अब तक 54 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन आईपीएल का 50वां (दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) मुकाबल होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका लगा था।
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका लौट गए।
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि एनरिक नोर्त्जे निजी कारणों से अपने देश लौट गए हैं।
सोशल मीडिया हैंडल के जरिए डीसी ने दी जानकारी
सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दिल्ली कैपिटल्स ने बताया है कि निजी आपात स्थिति के कारण दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे को बीते शुक्रवार (5 मई 2023) देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए हैं।
यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका है। क्योंकि टीम को प्लेआफ में पहुंचने के लिए यहां से सभी मैच जीतने की जरूरत है।
पेसर एनरिच नार्जे आईपीएल 2023 में दिल्ली के लिए लगातार प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। लेकिन वह आठ मैचों में सात विकेट लेने में सफल रहे हैं।
एनरिच नोर्त्जे की गति और सटीक यॉर्कर देने का अनुभव कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण में इजाफा करता है।
एनरिक नोर्त्जे ऐसे खिलाड़ी हैं जो दबाव में भी महत्वपूर्ण विकेट लेने की कला जानते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।