1. Home
  2. Cricket

IPL 2023 CSK vs MI Preview: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत में होगा खास

IPL 2023 CSK vs MI Preview: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत में होगा खास
IPL 2023 CSK vs MI Preview: आज चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस। आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला होगा।

IPL 2023 CSK vs MI Preview: आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चितंबरम स्टेडियम में में खेला जाएगा।

इस मैच से पहले इन दोनों टीमों का आईपीएल 2023 में एक बार आमना-सामना हो चुका है। उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी थी।

आज मुंबई इंडियंस की टीम के पास चेन्नई सुपर किंग्स से पिछली हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स का पिछले मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बारिश के कारण बेनतीजा रहा था और दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट से संतुष्ट होना पड़ा था।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर यहां पहुंची है।

अब देखना यह है कि कौन सी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है। यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा

और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और Jio Cinema एप्प पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित-XI

डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोईन अली, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर/महेश ठीकशाना, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img