IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर कौन है

IPL 2023 Orange Cap: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इस साल आईपीएल में शानदार फॉर्म में है। फाफ अभी भी ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं।
उन्होंने 10 पारियों में 511 रन बनाए हैं। फाफ डु प्लेसिस के बाद राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 477 रनों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
यशस्वी जायसवाल इस सीजन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही इस प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी यशस्वी की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं और उन्हें जल्द ही टीम इंडिया का टिकट मिल सकता है।
यशस्वी इस साल ऑरेंज कैप भी जीत सकते हैं। डेवोन कॉनवे ऑरेंज कैप की सूची में चौथे स्थान खिसक गए हैं।
कल शुभमन गिल ने लखनऊ के खिलाफ नाबाद 94 रन की पारी खेलकर कॉनवे को एक स्थान निचे खिसका दिया है।
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 419 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।