IPL 2023 Orange Cap: यशस्वी जायसवाल ने डु प्लेसिस से छीनी ऑरेंज कैप

IPL 2023 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बीती रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया।
जिससे वें ऑरेंज कैप की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले स्थान पर बैठे आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को दूसरे स्थान पर खिसका दिया है।
वहीं कल के दिन के पहले मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 92 रनों की शानदार पारी खेली जिससे वह ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
जबकि उनके सलामी जोड़ीदार विराट कोहली पांचवे स्थान पर खिसक गए है।
यशस्वी जायसवाल ने कल रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 62 गेंदों में 124 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी यशस्वी की खूब तारीफ़ की।
रोहित शर्मा भी यशस्वी की पावर हिटिंग से काफी प्रभावित हुए। यशस्वी जिस तरह खेल रहे हैं।
वें इस साल ऑरेंज कैप जीतने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी बन सकते हैं।
रोहित शर्मा ने की तारीफ
रोहित शर्मा ने मैच के बाद के बाद हुई पोस्ट मैच कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मैंने उसे पिछले साल देखा था, वह अपने प्रदर्शन को अगले स्तर पर ले गया है।
मैंने उनसे पूछा ‘बड़े शॉट्स खेलने के लिए आपको शक्ति कहां से मिली’। उन्होंने कहा कि वह जिम जा रहे हैं, यह उनके लिए, भारत के लिए और आरआर के लिए अच्छा है।
भले ही राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतने में असफल रही। लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार यशस्वी जायसवाल को ही दिया गया।
जायसवाल ने पोस्ट मैच कांफ्रेंस के दौरान एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के पक्ष में बात की।
उन्होंने कहा कि जब मैंने अपना शतक पूरा किया, तो मुझे नहीं पता था कि गेंद बाउंड्री के पास गई थी या नहीं।
इसलिए मैंने हर चीज के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। वह मुख्य आकर्षण था। ऐसे दिन निश्चित रूप से हो सकते हैं।
IPL 2023 Orange Cap
No | Player | Team | Runs | Mat | BF | Avg | H.S | SR | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Yashasvi Jaiswal | RR | 428 | 9 | 268 | 47.56 | 124 | 159.7 | 56 | 18 | 1 | 3 |
2 | Faf du Plessis | RCB | 422 | 8 | 252 | 60.29 | 84 | 167.46 | 34 | 27 | — | 5 |
3 | Devon Conway | CSK | 414 | 9 | 287 | 59.14 | 92 | 144.25 | 50 | 13 | — | 5 |
4 | Ruturaj Gaikwad | CSK | 354 | 9 | 243 | 44.25 | 92 | 145.68 | 23 | 19 | — | 2 |
5 | Virat Kohli | RCB | 333 | 8 | 234 | 47.57 | 82 | 142.31 | 31 | 11 | — | 5 |
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।