1. Home
  2. Cricket

IPL 2023 हर्षल पटेल को गेंदबाजी करने से अंपायर ने इसलिए रोका

IPL 2023 हर्षल पटेल को गेंदबाजी करने से अंपायर ने इसलिए रोका
IPL 2023 Harshal Patel: हर्षल पटेल ने ओवर में दो हाई फुल बॉल फेंकी, जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। अंपायर ने दो हाई फुलटॉस को खतरनाक गेंद माना। जिसके बाद अंपायर ने हर्षल पटेल को गेंदबाजी करने से रोक दिया।

IPL 2023 News: आईपीएल में अजीब चीजें होती हैं। ऐसा ही कुछ आरसीबी और चेन्नई के बीच देखने को मिला।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार रात खेले गए मैच में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 227 रनों का लक्ष्य रखा। ये अजीब वाकया चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग के दौरान हुआ।

19वें ओवर में हर्षल पटेल को अंपायर ने गेंदबाजी करने से रोक दिया। क्योंकि अंपायर ने हर्षल पटेल की गेंदबाजी को खतरनाक पाया।

दरअसल, हर्षल पटेल ने इस ओवर में दो हाई फुल बॉल फेंकी, जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया।

अंपायर ने दो हाई फुलटॉस को खतरनाक गेंद माना। जिसके बाद अंपायर ने हर्षल पटेल को गेंदबाजी करने से रोक दिया।

हर्षल पटेल के ओवर की दूसरी गेंद जो हाई फुल टॉस थी। अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। आरसीबी ने इसका रिव्यू किया, लेकिन गेंद को नो बॉल घोषित कर दिया गया।

इसके साथ ही अगली गेंद पर पटेल ने हाई फुल टॉस फेंका, अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दिया।

लेकिन अब चेन्नई ने नो बॉल के लिए रिव्यू लिया और टीवी रीप्ले के बाद इस बॉल को नो बॉल दे दी गई।

हर्षल पटेल ने इस ओवर में सिर्फ दो वैध गेंद फेंकी। जिसके बाद उन पर गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने हर्षल पटेल का ओवर पूरा किया। चेन्नई के इस आखिरी ओवर में 16 रन बने।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img