IPL 2023: एसआरएच के इस खिलाड़ी की आईपीएल से हो सकती है छुट्टी

IPL 2023 Washington Sundar: आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम से खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर की गिनती देश के उदीयमान ऑलराउंडरर्स में होती है। घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में मिले मौकों पर वे इसे साबित कर चुके हैं लेकिन आईपीएल-2023 अब तक तमिलनाडु के इस खिलाड़ी के लिए निराशा से भरा रहा है।
क्योंकि इस आईपीएल के 16वें सीजन में वॉशिंगटन अब तक न बल्लेबाज और न ही गेंदबाजी में कोई असर छोड़ पाए हैं। यहां तक फील्डिंग में भी उन्होंने निराश किया। जिसकी वजह से वह अपनी ही टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। सुनने में आ रहा है कि सुंदर (Washington Sundar) की आईपीएल 2023 सीजन छुट्टी हो सकती है।
आईपीएल 2023: सुंदर 5 मैचों में एक भी विकट नहीं ले पाए
आईपीएल 2023 में अभी तक खेले गए 5 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने इस आईपीएल 2023 सीजन के पांच मैचों में कुल 11 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 102 रन लुटा दिए। वॉशिंगटन सुंदर को इस दौरान एक भी विकेट नहीं मिल पाया। वॉशिंगटन सुंदर बल्ले से भी बुरी तरह नाकाम रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने आईपीएल 2023 सीजन के पांच मैचों में कुल 27 रन ही बनाए हैं।
खराब फॉर्म में चल रहे सुंदर
टीम इंडिया के बाद आईपीएल 2023 में भी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। कई बार मौके मिले, लेकिन वो हर बार फ्लॉप साबित रहे।
रवींद्र जडेजा की टेस्ट और वनडे टीम में वापसी के बाद अब वॉशिंगटन सुंदर का भारतीय क्रिकेट टीम से पत्ता कट चुका है और अब उनकी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद जल्द ही छुट्टी कर सकता है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में खराब प्रदर्शन के बाद वॉशिंगटन सुंदर का वनडे करियर लगभग खत्म नजर आ रहा है।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने जब से वनडे टीम में वापसी की है। वॉशिंगटन सुंदर का तभी से पत्ता साफ हो गया है। रवींद्र जडेजा बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग के महारथी हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।