IPL 2023: इन दिनों आखिर सुर्खियों में क्यों हैं अर्जुन तेंदुलकर, जानिए ये है खास वजह

IPL 2023, Arjun Tendulkar Interesting Facts: आईपीएल 2023 का 22वें मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला अर्जुन तेंदुलकर के लिए बेहद खास था। क्योंकि पूरे दो सीजन तक अपने डेब्यू का इंतजार करने के बाद अर्जुन तेंदुलकर को कोलकाता के खिलाफ कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 में जगह दी है।
बता दें करियर के दूसरे ही आईपीएल मैच में अर्जुन (Arjun Tendulkar) को मैच का आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई, जहां से विरोधी टीम के पास जीत का मौका था लेकिन अर्जुन ने ऐसा होने नहीं दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया। उसके बाद से अर्जुन सुर्खियों में हैं। जानिए कैसे?
क्या स्पीड है अर्जुन की
बता दें अर्जुन तेंदुलकर ने अभी महज 2 आईपीएल मैच खेले हैं, लेकिन वो सभी के लिए चर्चा का विषय बन चुके हैं। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की औसतन स्पीड 124 किमी. प्रति घंटा है। वो 130 के आंकडे़ तक भी बमुश्किल पहुंच पाते हैं। लेकिन इसके बावजूद ये खिलाड़ी खतरनाक गेंदबाज है।
अर्जुन की खासियत क्या
अर्जुन बाएं हाथ के गेंदबाज हैं तो उनके पास गेंद को बाहर ले जाने का नेचुरल टैलेंट है। इसके बाद अगर वो गेंद को अंदर लाते हैं तो इससे बल्लेबाज के दिमाग में कन्फ्यूजन पैदा होती है। अर्जुन की खास बात ये है कि उनके हाथ में स्विंग है। ये खिलाड़ी गेंद को दोनों ओर मूव करा सकता है। अर्जुन की गेंदबाजी में विविधता है। उनके पास बेहतरीन स्लोअर बाउंसर भी है।
इस गेंद से उन्होंने हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज को छकाया था। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की यॉर्कर दूसरे कई गेंदबाजों से बेहतर हैं। साथ ही उन्हें पुरानी गेंद से भी मूवमेंट मिलता है तो ऐसे में उनकी यॉर्कर और खतरनाक हो जाती है। अर्जुन का लंबा कद है। अर्जुन की स्पीड कम है लेकिन कद की वजह से उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस मिलता है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।