IPL Champions List: जानिए 16 सीजन तक कितनी टीमें बनी आईपीएल चैम्पियन

IPL all season Champions List: बीते दिन (29 मई) आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने जीटी को 5 विकटों से हरा आईपीएल 2023 का खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सीएसके ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली।
इन टीमों ने सबसे ज्यादा जीता आईपीएल
दरअसल जब से (2008) आईपीएल शुरू हुआ है तब से लेकर आज (आईपीएल 2023) तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम सर्वाधिक 5-5 आईपीएल खिताब हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 (2012, 2014) खिताब हासिल किए हैं। राजस्थान रॉयल्स- 2008 और गुजरात टाइटंस- 2022 का नाम आईपीएल खिताब जीता।
सनराइजर्स हैदराबाद ने दो बार खिताब जीता। यानी 16 सालों में सिर्फ सात टीमों ने आईपीएल खिताब जीता है, उसमें भी 4 टीमों के पास 14 टाइटल हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स तकनीकी तौर पर एक टीम हैं। हालांकि, टीम के मालिक अलग होने के कारण इसके नाम अलग हो गए।
आईपीएल इतिहास के विजेताओं की सूची
2008 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया। 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया। 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल ने चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराया। 2012 में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।
2013 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया। 2014 में केकेआर ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। 2015 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया। 2016 में एसआरएच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराया। 2017 में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया।
2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। 2019 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया। 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। 2022 में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया।
आईपीएल 2023 का फाइनल इस प्रकार रहा
बीते कल सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने चार विकेट पर 214 रन बनाए थे। गुजरात टाइटन्स की ओर से साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे।
वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए। सीएसके की ओर से तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने दो विकेट लिए।
वहीं बारिश के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवरों में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 171 रनों का संशोधित टारगेट मिला। इस टारगेट को सीएसके ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। सीएसके की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। जिन्होंने 15वें ओवर में मोहित शर्मा की आखिरी दो गेंदों पर क्रमश: छक्का एवं चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन प्लेयर ऑफ द मैच रहे डेवोन कॉन्वे (47) ने बनाए। वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 32 और रहाणे ने 27 रनों की पारी खेली।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।